दिल्ली-एनसीआर

मकान मालिक के बेटे ने 13 वर्षीय लड़की को अगवा कर किया रेप, मामला दर्ज

Admin Delhi 1
7 Dec 2022 8:39 PM IST
मकान मालिक के बेटे ने 13 वर्षीय लड़की को अगवा कर किया रेप, मामला दर्ज
x

नॉएडा क्राइम न्यूज़: एक मकान मालिक के बेटे ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। जिस समय किराएदार की 13 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। उस दौरान मकान मालिक के बेटे ने किशोरी का अपहरण किया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पीड़ित लड़की के पिता ने सेक्टर-49 कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मकान मालिक के बेटे की तलाश शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला: मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-49 कोतवाली क्षेत्र में स्थित बरौला गांव में एक व्यक्ति अपनी 13 साल की बेटी के साथ किराए पर रहता है। पीड़ित पिता ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि बीते मंगलवार को वह और उसकी बीवी नौकरी पर गए थे। उनकी 13 साल की बेटी घर में अकेली थी। उन्होंने अपने कमरे का बाहर से ताला लगाया और नौकरी के लिए चला गया।

सेक्टर-49 थाने में मुकदमा दर्ज:

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि इसी दौरान उनके मकान मालिक का बेटा विकल उनके कमरे में ताला तोड़कर घुसा और उनकी 13 साल की बेटी को अगवा करके ले गया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने उसकी बेटी में साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने इस मामले में सेक्टर-49 कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी अभी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है। दूसरी ओर किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

Next Story