दिल्ली-एनसीआर

लाखों श्रद्धालुओं ने सावन के दूसरे सोमवार पर बम-बम भोले के उदघोष के साथ किया जलाभिषेक

Admin Delhi 1
25 July 2022 1:00 PM GMT
लाखों श्रद्धालुओं ने सावन के दूसरे सोमवार पर बम-बम भोले के उदघोष के साथ किया जलाभिषेक
x

एनसीआर गाजियाबाद न्यूज़: सावन के दूसरे सोमवार जिले के सभी शिव मंदिरों ने लाखों की संख्या में जलाभिषेक किया। ऐतिहासिक पीठ भगवान दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर में श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ रही। अभी भी श्रद्धालुओं जलाभिषेक के लिए कतार में लगे हुए हैं। श्रावण मास के दूसरे सोमवार से पूर्व रविवार की देर रात्रि से ही शिवालयों में उद्घोष के साथ बाहर श्रद्धालु लाइन में लग गए। शिव भक्तों की लंबी कतार जीटी रोड तक लग गई। बूढ़े, जवान, महिला एवं बच्चों को अपनी बारी का घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से भी मंदिर परिसर और उसके आसपास पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर और आसपास करीब 42 सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी की जा रही है। इसके अलावा मंदिर समिति सिविल डिफेंस के कार्यकर्ता भी व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हैं।

मंदिर के महंत एवं जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर राष्ट्रीय प्रवक्ता महंत नारायण गिरी जी महाराज ने बताया कि सावन का महीना भोलेनाथ की आराधना के लिए सर्वोत्तम माना गया है। खासतौर से सावन के सोमवार को भोलेनाथ की आराधना करना और शिवलिंग पर जलाभिषेक करने का बड़ा महत्व माना गया है। आज सावन का दूसरा सोमवार पर अमृत योग बना हुआ है और पूरे दिन ध्रुव योग रहेगा। इस दौरान भोलेनाथ की आराधना करना बेहद ही शुभ माना जाता है। उन्होंने बताया कि भगवान दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर की मान्यता के मुताबिक बड़ी संख्या में शिवभक्त रात 12:00 बजे से ही अपनी बारी के इंतजार में लंबी कतार में लगे हुए हैं। रात 12:00 बजे से ही मंदिर भक्तों के लिए खोल दिया गया था और 3:00 बजे से 5:00 बजे तक नित्य कर्म और भोग आरती के बाद शिव भक्तों के लिए मंदिर खोला गया। उन्होंने बताया कि जिस तरह शिवरात्रि पर बड़ी संख्या में शिव भक्त मंदिर में आकर भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हुए जलाभिषेक करते हैं। उन्होंने बताया कि हमारे शास्त्रों में भी इसका जिक्र किया गया है कि जो लोग सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हुए शिवालय में जलाभिषेक करते हैं भगवान भोलेनाथ उन पर अपनी असीम कृपा बरसाते हैं। ठीक उसी तरह सावन के सोमवार के महत्व को ध्यान में रखते हुए शिव भक्त बड़ी संख्या में मंदिर पहुंच रहे हैं।

उनका कहना है कि इस बार 2 साल के अंतराल के बाद शिव भक्तों को मंदिर में भोलेनाथ की आराधना और जलाभिषेक करने का अवसर मिला है। इस बार शिव भक्तों की ज्यादा भीड़ है। इसे ध्यान में रखते हुए जहां एक तरफ जिला प्रशासन की तरफ से साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं वहीं, दूसरी तरफ मंदिर समिति की तरफ से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। गौशाला पुलिस चौकी के सामने वाहनों का आगमन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Next Story