- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- केवीएस भर्ती 2026:...
दिल्ली-एनसीआर
केवीएस भर्ती 2026: एक्जीक्यूटिव इंजीनियर समेत 2 पदों पर आवेदन, 30 अप्रैल आखिरी तारीख
SHIDDHANT
19 April 2026 10:40 PM IST

x
Delhi दिल्ली। केंद्रीय विद्यालय में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) में इन पदों पर आवेदन फॉर्म भरने के लिए अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। इच्छुक युवा आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। केंद्रीय विद्यालय में नौकरी करना हजारों लोगों का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने एक्जीक्यूटिव इंजीनियर समेत कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है।
केवीएस ने जिन 2 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें एक्जीक्यूटिव इंजीनियर और असिस्टेंट डायरेक्टर (राजभाषा) के 1-1 पद शामिल हैं। केवीएस की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री और हिंदी/अंग्रेजी में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु दोनों की पदों के लिए 56 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 30 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, चयनित अभ्यर्थियों की सैलरी पद अनुसार 56,100 से 2,08,700 रुपए के बीच प्रति माह होगी।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अधिसूचना में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ अटैच करें। इसके बाद आवेदन को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'एडिशनल कमिश्नर (एडमिनिस्ट्रेशन) केंद्रीय विद्यालय संगठन, 18, इंस्टीट्यूशनल एरिया, शहीद जीत सिंह मार्ग, नई दिल्ली-110016' पते पर डाक कर दें।
TagsKVS भर्ती 2026केंद्रीय विद्यालय नौकरीExecutive Engineer vacancyAssistant Director Rajbhashaसरकारी नौकरी 2026KVS application last dateKVS recruitment notificationKVS Recruitment 2026Kendriya Vidyalaya JobsGovernment Jobs 2026जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





