दिल्ली-एनसीआर

जानें क्या है कारण, यमुना के पानी में दिखा बड़ी मात्रा में सफेद झाग

Admin4
31 July 2022 4:08 PM GMT
जानें क्या है कारण, यमुना के पानी में दिखा बड़ी मात्रा में सफेद झाग
x

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है. वहीं इससे यमुना के जलस्तर में वृद्धि हुई है. ईटीवी भारत की टीम ने शनिवार को दिल्ली के कालिंदीकुंज यमुना घाट से इसका जायजा लिया. इस दौरान यमुना में पानी की वृद्धि साफ नजर आई. साथ ही यमुना के पानी में बड़ी मात्रा में सफेद रंग का झाग नजर आया.

यमुना में सफेद रंग का झाग तब नजर आता है, जब पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ जाती है. इसकी वजह से यमुना के पानी को दूषित माना जाता है. पहले भी इस तरह की तस्वीर दिल्ली के यमुना के पानी में नजर आई है. झाग की वजह से यमुना के पानी को ट्रीट करने वाले प्लांट पर भी इसका असर पड़ता है और उसके बाद दिल्ली में वाटर सप्लाई पर इसका असर देखा जाता है.

बता दें दिल्ली के यमुना की बेहतरी और उत्थान को लेकर कई बार दावे और वादे सरकारी तौर पर किए जाते हैं, लेकिन लगातार यमुना की बदहाली की तस्वीरें नजर आती है. जहां गर्मी के मौसम में यमुना एकदम सूख जाती है. वहीं बरसात के समय जब पानी यमुना में आता है तो अक्सर भारी मात्रा में झाग नजर आता है. एक बार फिर यमुना के पानी पर सफेद रंग का झाग बड़े पैमाने पर नजर आ रहा हैं.


Next Story