- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- गेट पर दस्तक देकर...
दिल्ली-एनसीआर
गेट पर दस्तक देकर मांगा पानी, फिर घुस गया घर में लुटेरा
Saba Naaz
19 Jun 2025 8:47 PM IST

x
Faridabad फरीदाबाद : फरीदाबाद के सेक्टर-15ए स्थित मकान नंबर 819 में गुरुवार दोपहर दो नकाबपोश बदमाशों ने कुल्हाड़ी के बल पर रघुनाथ गांधी (80) और उनकी पत्नी विजय (75) को बंधक बनाकर लूटपाट की।
बदमाशों ने पहले गेट खटखटाकर पीने के लिए पानी मांगा। जैसे ही रघुनाथ गांधी पानी लाने अंदर गए, बदमाश उनके पीछे घुस आए और वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने बुजुर्ग दंपती से 40 हजार रुपये नकद और उनकी सेंट्रो कार लूट ली। वारदात के समय दंपती घर में अकेले थे। उनका एक बेटा विदेश में रहता है, जबकि दूसरा बेटा फरीदाबाद के सेक्टर-10 में रहता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tagsगेटदस्तकपानीघुसघरलुटेराGateknockwaterbreak inhouserobberजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





