दिल्ली-एनसीआर

किसान मोर्चा अग्निपथ योजना के खिलाफ शुक्रवार को करेगा प्रदर्शन, युवाओं से हिंसा न करने की अपील

Admin Delhi 1
21 Jun 2022 6:02 AM GMT
किसान मोर्चा अग्निपथ योजना के खिलाफ शुक्रवार को करेगा प्रदर्शन, युवाओं से हिंसा न करने की अपील
x

लेटेस्ट न्यूज़: अग्रिपथ योजना में अब संयुक्त किसान मोर्चा ने भी एंट्री मार दी है और योजना के खिलाफ युवाओं के राष्ट्रव्यापी विरोध को अपना समर्थन देते हुए कहा है कि प्रदर्शन को शांतिपूर्ण बनाए रखें। संयुक्त किसान मोर्चा ने इस योजना को जवान और किसान विरोधी व राष्ट्र विरोधी बताया। मोर्चा ने 24 जून को देश व्यापी विरोध दिवस मनाने का भी ऐलान किया। इसलिए संयुक्त किसान मोर्चा इस शुक्रवार को देशभर में विरोध दिवस मनाएगा और सभी जिला, तहसील, ब्लॉक मुख्यालय पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए जाएंगे व सेना के सर्वोच्च कमांडर भारत के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार का पुतला दहन किया जाएगा। मोर्चा ने सभी युवाओं से अपील की है की वे इस शांतिपूर्ण विरोध दिवस की मर्यादा का सम्मान करते हुए जुड़ें। मोर्चा ने देश के सभी जनसंगठनों, जनआंदोलनों और राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे भी इस विरोध दिवस में शामिल हो। मोर्चा की आगामी राष्ट्रीय बैठक 3 जुलाई रविवार को गाजियाबाद में होगी और आगे के कार्यक्रम तब तय होगी।

योजना को देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि यह न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा और बेरोजगार युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ हैए बल्कि देश के किसान परिवारों के साथ भी धोखा है। इस देश का जवान वर्दीधारी किसान है। अधिकांश सैनिक किसान परिवार से हैं। सेना की नौकरी लाखों किसान परिवारों के मान और आर्थिक संबल से जुड़ी है। यह देश के लिए शर्म का विषय है की वन रैंक वन पेंशन के वादे के साथ पूर्व सैनिकों की रैली से अपना विजय अभियान शुरू करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब नो रैंक नो पेंशन की इस योजना को लाद दिया है।

Next Story