दिल्ली-एनसीआर

10वीं की छात्रा को अगवा कर बनाया अपनी हवस का शिकार

Admin4
4 Feb 2023 11:24 AM GMT
10वीं की छात्रा को अगवा कर बनाया अपनी हवस का शिकार
x
सूरजपुर। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी दसवीं की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म किया गया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी फैक्टरी कर्मचारी वीरेश कुमार को गिरफ्तार कर पीड़िता को मुक्त करा लिया।
सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को पीड़िता के परिजन ने वीरेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वीरेश पर नाबलिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। जिसके बाद केस में दुष्कर्म की भी धारा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। जांच में आरोपी पीड़िता को दूसरे जिले में ले जाने की फिराक में था।
Next Story