दिल्ली-एनसीआर

खड़गे बोले तेलंगाना की जनता बदलाव के लिए है उत्सुक

Shreya
27 Jun 2023 6:31 PM IST
खड़गे बोले तेलंगाना की जनता बदलाव के लिए है उत्सुक
x

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि तेलंगाना की जनता राज्य में राजनीतिक बदलाव चाहती है। वहां लोग बदलाव के लिए तरस रहे हैं और वे कांग्रेस पार्टी की ओर देख रहे हैं।

खड़गे ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस सरकार बनाएगी। हम हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि साथ मिलकर हम साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और सर्वांगीण सामाजिक कल्याण के आधार पर तेलंगाना के लिए एक उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत करेंगे।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद उत्साहित कांग्रेस तेलंगाना विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी क्रम में आज तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी नेता राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल सहित पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।

Next Story