- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- केजरीवाल ने हरयाणा...
दिल्ली-एनसीआर
केजरीवाल ने हरयाणा सरकार पर आरोप: हरियाणा ने रोक रखा है यमुना का पानी
Admin Delhi 1
10 Jun 2022 8:06 PM IST

x
दिल्ली न्यूज़: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा ने यमुना का पानी रोक रखा है। जिसके चलते दिल्ली में जल संकट बढ़ रहा है। केजरीवाल ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली में यमुना का जल लगातार घट रहा है। इस समस्या को समय पर सुलझाया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर वह दिल्ली के उपराज्यपाल से आज शाम बातचीत करेंगे और उनसे अनुरोध करेंगे कि वह हरियाणा सरकार से यमुना में पानी को और अधिक मात्रा में छोड़ने का अनुरोध करें।
उल्लेखनीय है कि आप नेताओं ने इससे पहले भी हरियाणा सरकार पर यमुना का जल रोक रखने का आरोप लगाया था। जिसका खंडन करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने बयान में कहा था कि दिल्ली के हिस्से का 1,050 क्यूसेक पानी की आपूर्ति की जा रही है।
Next Story





