दिल्ली-एनसीआर

लोक सभा अध्यक्ष बिरला से मिले कर्नाटक विधान सभा अध्यक्ष खादर

mukeshwari
8 Jun 2023 9:36 AM GMT
लोक सभा अध्यक्ष बिरला से मिले कर्नाटक विधान सभा अध्यक्ष खादर
x

नई दिल्ली। कर्नाटक विधान सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष यूटी खादर ने गुरुवार को नई दिल्ली में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की।

कर्नाटक विधान सभा स्पीकर खादर ने लोक सभा अध्यक्ष के आधिकारिक आवास पर जाकर लोक सभा स्पीकर से मुलाकात की। बिरला ने खादर को कर्नाटक विधान सभा का स्पीकर चुने जाने पर नए पद और दायित्व की शुभकामनाएं देते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों को और समृद्ध बनाने की आशा जताई।

बताया जा रहा है कि इस औपचारिक और शिष्टाचार मुलाकात के दौरान दौरान दोनों नेताओं के बीच विधायी कामकाज और परंपरा से जुड़े विविध विषयों पर चर्चा हुई।

आपको बता दें कि, कर्नाटक विधान सभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल होने के बाद कांग्रेस की सरकार सत्ता में आ चुकी है। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक यूटी खादर पिछले महीने सर्वसम्मति से कर्नाटक विधान सभा के स्पीकर चुने गए हैं।(आईएएनएस)

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story