दिल्ली-एनसीआर

हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट के सीनियर मैनेजर कपिल सिंह ने मौके पर जाकर जायजा लिया

Admin Delhi 1
21 Jan 2023 3:03 PM GMT
हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट के सीनियर मैनेजर कपिल सिंह ने मौके पर जाकर जायजा लिया
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: ग्रेटर नोएडा शहर में ग्रीन बेल्ट, पार्क और आवासीय सेक्टरों में हॉर्टिकल्चर से जुड़ा कामकाज देख रही कंपनियों पर गाज गिरी है। हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट के सीनियर मैनेजर कपिल सिंह ने मौके पर जाकर जायजा लिया। चार कंपनियों का कामकाज घटिया पाया गया है। इन पर लाखों रुपए का जुर्माना लगा है। जुर्माने की राशि कंपनियों के बिलों से काट ली जाएगी। सीनियर मैनेजर ने आदेश दिया है कि पाई गई कमियों को 7 दिनों में दूर करें।

इन कंपनियों के खिलाफ हुआ है एक्शन

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट के सीनियर मैनेजर कपिल सिंह ने बताया, "एचआर कंस्ट्रक्शन कंपनी का काम सही नहीं पाया गया है। पेड़-पौधों को सही तरह से संवारा नहीं गया। निराई-गुड़ाई तक नहीं की गई है। सिंचाई में भी लापरवाही बरती है। कंपनी पर 30,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसी कंपनी की दूसरी साइट पर भी काम खराब मिला है। इसके लिए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कुल मिलाकर एचआर कंस्ट्रक्शन कंपनी पर 1.30 लाख रुपये का अर्थदंड आरोपित किया गया है।"

इन दो कंपनियों का काम भी मिला खराब

सीनियर मैनेजर ने बताया कि शहर में दो और जगहों पर निरीक्षण किया गया। वहां राजा कंस्ट्रक्शन कंपनी और इंदर सिंह एंड कंपनी के पास ग्रीनरी को मेंटेन करने की जिम्मेदारी हैं। मौके पर काम सही नहीं पाया गया है। साइट बेहद खराब स्थिति में मिली हैं। पहले से लगाए गए पेड़-पौधे भी सूख रहे हैं। कंपनियों ने पेड़-पौधों की सिंचाई तक नहीं की है। इन दोनों कंपनियों पर भी एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कपिल सिंह ने आगे कहा, "तीनों कंपनियों के बिलों से जुर्माने की राशि काट ली जाएगी। इन्हें आदेश दिया गया कि अगले 7 दिनों में इन साइटों को हरा-भरा बनाएं। दोबारा जांच की जाएगी। अगर फिर भी गड़बड़ी मिली तो कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।"

Next Story