- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- कपिल मिश्रा ने जीएसटी...
दिल्ली-एनसीआर
कपिल मिश्रा ने जीएसटी सुधारों को 'बचत उत्सव' करार दिया, मोदी सरकार की तारीफ
SHIDDHANT
21 Sept 2025 9:42 PM IST

x
Delhi दिल्ली: दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने नवरात्रि की पूर्व संध्या पर आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीएसटी सुधारों की जमकर तारीफ की। उन्होंने इसे 'बचत उत्सव' करार देते हुए कहा कि यह पहली बार है जब टैक्स से जनता की जेब में पैसा बचेगा। कपिल मिश्रा ने प्रधानमंत्री मोदी के जीएसटी सुधारों को 'अकल्पनीय' बताया। उन्होंने कहा, "सोमवार से देश में बचत उत्सव शुरू हो रहा है। अभी तक हम सिर्फ टैक्स भरते थे, लेकिन पहली बार ऐसा हो रहा है कि टैक्स से पैसा बचेगा और लोगों की जेब में आएगा। यह सिर्फ मोदी जी के राज में संभव है।
उन्होंने स्वदेशी अपनाने का आह्वान करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं। उन्होंने स्वदेशी को बढ़ावा देने को कहा। हम इस मंच से संकल्प लेते हैं कि आने वाले त्योहारों, खासकर दिवाली में, हम सिर्फ 'मेड इन इंडिया' सामान खरीदेंगे और बेचेंगे। कपिल मिश्रा ने स्थानीय विधायक अनिल शर्मा की भी प्रशंसा की, जिन्होंने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए अपनी विधानसभा में त्वरित सहयोग दिया। उन्होंने कहा, "अनिल शर्मा ने जिस तत्परता से इस कार्यक्रम के लिए वेन्यू की व्यवस्था की, वह काबिल-ए-तारीफ है। क्षेत्र, समाज, दिल्ली और विशेष रूप से धर्म से जुड़े मुद्दों पर उनकी सक्रियता अनुकरणीय है। जनता ने ऐसा हीरा चुनकर विधानसभा में भेजा है।
उन्होंने दिल्ली को 'लघु भारत' बताते हुए कहा कि राजधानी को देश की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने का दायित्व निभाना चाहिए। "पिछले 15 सालों में दिल्ली में कला और संस्कृति का कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं हुआ। अब हम स्मारकों और सांस्कृतिक विरासत को जोड़कर दिल्ली में नया विजन लाएंगे। बता दें कि कार्यक्रम में जीएसटी 2.0 के तहत हालिया सुधारों पर चर्चा हुई, जिन्हें सरकार ने 'नवरात्रि उपहार' बताया है। मिश्रा ने कहा कि ये सुधार छोटे व्यापारियों और मध्यम वर्ग को राहत देंगे। हालांकि, विपक्ष ने इसे 'जुमलेबाजी' करार दिया है।
Tagsकपिल मिश्रादिल्ली सरकारजीएसटी सुधारबचत उत्सवप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीनवरात्रिमेड इन इंडियाअनिल शर्मादिल्ली कला और संस्कृतिजीएसटी 2.0छोटे व्यापारीमध्यम वर्गनवरात्रि उपहारविपक्षी प्रतिक्रियाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





