दिल्ली-एनसीआर

कंवरपाल ने कहा कि अनुसूचिच जाति वर्ग के लोगों को भाजपा देगी सम्मान

Ashwandewangan
4 Jun 2023 12:44 PM GMT
कंवरपाल ने कहा कि अनुसूचिच जाति वर्ग के लोगों को भाजपा देगी सम्मान
x

यमुना नगर। स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहाकि भाजपा सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया हुआ है। इनका अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को अत्याधिक लाभ पहुंच रहा है।

स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल यमुनानगर के गांव आहलूवाला में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को सबसे ज्यादा मान-सम्मान दे रही है। गांव में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। जिससे आज गांवों की कायाकल्प हो रही है। शहरों के समान मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा केवल विकास की राजनीति करती है और विकास को आधार मानकर राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गो व सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। इसके अलावा रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत किया जा रहा है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में बढोतरी करने के लिए मेडिकल कॉलेज बनाने एवं अस्पतालों को अपग्रेड करने का कार्य किया है ताकि नागरिकों को उनके नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें।

सरकार ने अप्रैल से बुढ़ापा पेंशन बढ़ाकर 2750 रूपए प्रति माह कर दी है जो कि पूरे देश में सर्वाधिक है। इसके अलावा मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किया गया जन संवाद कार्यक्रम लोगों में बहुत ही लोकप्रिय हो रहा है और इससे लोगों को रूबरू होने के अलावा समस्याओं को रखने का मौका मिल रहा है।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story