- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- जेपी नड्डा का भाजपा...
दिल्ली-एनसीआर
जेपी नड्डा का भाजपा अध्यक्ष के तौर पर कार्यकाल प्रेरणास्पद अध्याय रहा है: रेखा गुप्ता
SHIDDHANT
20 Jan 2026 11:42 PM IST

x
Delhi दिल्ली। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल को याद करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनका कार्यकाल प्रेरणास्पद अध्याय रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा का कार्यकाल सांगठनिक शुचिता और कर्तव्यनिष्ठा का एक प्रेरणास्पद अध्याय रहा है। आपके यशस्वी नेतृत्व में भाजपा ने संगठनात्मक विस्तार के नए आयाम स्थापित किए और विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के रूप में अपनी पहचान को और अधिक सशक्त किया।
सीएम रेखा गुप्ता ने कोरोना काल का जिक्र करते हुए लिखा कि कोरोना काल की वैश्विक आपदा के दौरान आपके द्वारा दिया गया ‘सेवा ही संगठन’ का मंत्र राजनीति को जनसेवा के उच्चतम आदर्शों तक ले गया, जो मानवता के लिए एक बड़ा संबल बना। एक कुशल मार्गदर्शक के रूप में आपने कार्यकर्ताओं की ऊर्जा को सही दिशा दी और अपने सहज व्यक्तित्व से संगठन की प्रत्येक इकाई में नवचेतना का संचार किया। आपके इस गरिमामयी अध्यक्षीय कार्यकाल की पूर्णता पर मैं हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करती हूं। केंद्रीय मंत्री के रूप में आपकी दूरदर्शिता, अनुभव और सेवा भाव राष्ट्रहित में देश को निरंतर नई दिशा प्रदान करते रहेंगे। मंगलवार को नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर पदभार ग्रहण किया।
नितिन नबीन को बधाई देते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में लिखा कि संगठन निष्ठ एवं कुशल संगठनकर्ता, नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। आपका यह नवीन दायित्व संगठन की उस गौरवशाली वैचारिक यात्रा को नया विस्तार देने वाला है, जो सदैव जन-सेवा और राष्ट्र-कल्याण के प्रति समर्पित रही है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके युवा सोच एवं संगठनात्मक कार्य पद्धति से हम सभी कार्यकर्ताओं की ऊर्जा को नई गति मिलेगी और पार्टी की सांगठनिक शक्ति को नया विस्तार प्राप्त होगा। आपके कुशल नेतृत्व में सामूहिक संकल्प, अटूट सामंजस्य और अनुशासित कार्यशैली के माध्यम से सेवा एवं राष्ट्रनिर्माण के नए प्रतिमान स्थापित होंगे। अंत्योदय के संकल्प और राष्ट्र-प्रथम के ध्येय के साथ संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता आपके नेतृत्व में निरंतर नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा। प्रभु श्रीराम से आपके यशस्वी, सफल एवं मंगलमय कार्यकाल की प्रार्थना करती हूं।
Tagsरेखा गुप्तादिल्ली मुख्यमंत्रीजेपी नड्डाभाजपा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षप्रेरणास्पद कार्यकालसेवा ही संगठनसंगठनात्मक विस्तारकोरोना कालनितिन नबीनभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्षयुवा नेतृत्वसंगठनात्मक शक्तिराष्ट्र-कल्याणजन-सेवाएक्स पोस्टशुभकामनाएंजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





