दिल्ली-एनसीआर

4,500 NDMC कर्मियों की नौकरी पक्की, CM केजरीवाल का किया धन्यवाद : Delhi

Rounak Dey
10 May 2023 6:25 PM IST
4,500 NDMC कर्मियों की नौकरी पक्की, CM केजरीवाल का किया धन्यवाद  : Delhi
x
उन्होंने कहा कि मैं आप सभी के साथ हूं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक लेटर लिखा था। इस लेटर में सीएम केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम के 4,500 कर्मचारियों को पक्के करने का आग्रह किया था। बहुत ही प्रयासों के बाद अब नई दिल्ली नगर पालिका परिषद्(NDMC) के 4,500 कर्मचारियों को नियमित कर दिया गया है। जिसके बाद NDMC में आरएमआर से नियमित हुए कर्मचारियों ने मंगलवार को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया।

कर्मचारियों के नियमित होने पर बोले केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार 2018 से फाइल लेकर बैठी रही, लेकिन हमने प्रयास जारी रखा। केंद्र को चिट्ठियां लिखते रहे। केंद्र सरकार के मंत्रियों से मिलकर आपकी बात रखी। खुशी है आज कर्मचारी नियमित हो गई।

उन्होंने आगे कहा कि साल 2018 में मेरी अध्यक्षता में एनडीएमसी काउंसिल की मीटिंग में आरएमआर कर्मियों को पक्का करने का प्रस्ताव पास किया। प्रस्ताव को केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा गया। तब से पांच साल में केंद्र को चिट्ठी लिखी मंत्रियों से मुलाकात की। सभी के सहयोग से फरवरी 2023 में आरएमआर कर्मचारियों को पक्का कर दिया गया। मुझे बहुत खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी के साथ हूं।

ट्वीट देखें:

Next Story