- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Jio मात्र 51 रुपये में...
दिल्ली-एनसीआर
Jio मात्र 51 रुपये में दे रहा अनिलिमिटेड 5G डाटा, महीने भर की वैधता के साथ
Tara Tandi
6 Jun 2025 7:35 PM IST

x
Jio टेक न्यूज़: Jio अपने ग्राहकों को के लिए लगातार आकर्षक ऑफर्स रोल आउट करता रहता है। देश में सबसे पहले टेलीकॉम नेटवर्क प्रोवाइडर के तौर पर Jio ने ऐसी डील पेश की है, जिससे ग्राहकों को महज 51 रुपये भुगतान करने पर अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ मिलेगा। यह ऑफर उन ग्राहकों को बहुत फायदा पहुंचाएगे जो कि जियो के 5जी नेटवर्क कवर एरिया में रहते हैं और 5जी स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं। अगर आप जियो ग्राहक हैं तो इस शानदार डील का लाभ उठाने से न चुकें, क्योंकि अनलिमिटेड 5जी डाटा बहुत काम आएगा।
Jio Rs 51 Plan के फायदे
Jio की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार Jio के 51 रुपये वाले प्लान को खासतौर पर यूजर्स को डाटा प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। यह प्लान 3GB हाई स्पीड 4GB डाटा के साथ-साथ अनिलमिटेड 5G डाटा की पेशकश करता है। इस प्लान की वैधता खास तौर पर 1.5GB डेली डाटा वाले प्लान के लिए है जो 1 महीने के लिए वैध है। ग्राहक इस डाटा प्लान को इन चल रहे एक्टिव प्लान के साथ जोड़कर अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ ले सकते हैं।
इसके अलावा Jio के 101 रुपये और 151 रुपये वाले प्लान के सब्सक्राइबर्स को भी अनलिमिटेड 5G डाटा प्रदान किया जाएगा।
Jio के 101 रुपये वाले प्लान में 6GB हाई स्पीड डाटा के साथ अनलिमिटेड 5G का लाभ मिलता है। यह प्लान सभी डेली 1GB डाटा प्लान के साथ वैध है। वहीं डेली 1.5GB डाटा वाले प्लान के साथ मिलने वाली 2 महीने की वैधता के साथ वैध है। 4G हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक गिर जाती है।
Jio के 151 रुपये वाले प्लान में 9GB हाई स्पीड डाटा के साथ अनलिमिटेड 5G का लाभ मिलता है। यह प्लान डेली 1.5GB डाटा वाले प्लान के साथ मिलने वाली 2 महीने की वैधता के साथ वैध है। 4G हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक गिर जाती है।
आपको बता दें कि Jio ने बीते महीने सबसे सस्ता 5G प्रीपेड प्लान पेश किया था, जिसकी कीमत 198 रुपये है। Jio के 198 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्रदान की जाती है। इस प्लान में डेली 2GB डाटा की सुविधा मिलती है। यह प्लान प्रतिदिन 100 एसएमएस का लाभ प्रदान करता है। वैधता की बात की जाए तो यह प्लान 14 दिनों तक चलता है। यह प्लान अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ भी प्रदान करता है। इस प्लान के अन्य फायदों में JioTV और JioAICloud का एक्सेस शामिल है। ध्यान देने वाली बात यह है कि हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक गिर जाती है।
TagsJio मात्र 51 रुपयेअनिलिमिटेड 5G डाटामहीने भर वैधताJio only 51 rupeesunlimited 5G datavalidity for one monthजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





