दिल्ली-एनसीआर

मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले झारखंड कांग्रेस के नेता

Rani Sahu
30 Nov 2022 4:03 PM GMT
मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले झारखंड कांग्रेस के नेता
x
दिल्लीः अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से झारखंड कांग्रेस के नेताओं ने शिष्टाचार मुलाकात की। दिल्ली में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने इंदौर में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के अनुभव व झारखंड में चल रहे भारत जोड़ो यात्रा एवं संगठन सशक्तिकरण अभियान के संदर्भ में उन्हें जानकारी दी। मौके पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक प्रदीप यादव, रामचंद्र सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, कालीचरण मुंडा, शशि भूषण राय, शकील अख्तर व अन्य नेता भी शामिल थेl
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)
Next Story