दिल्ली-एनसीआर

JEE Advanced 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, इस तारीख को होगी परीक्षा

Deepa Sahu
24 Feb 2022 6:39 PM GMT
JEE Advanced 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, इस तारीख को होगी परीक्षा
x
संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई एडवांस, 2022 परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गया है।

JEE Advanced 2022: संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई एडवांस, 2022 परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे की ओर से इस परीक्षा का आयोजन 3 जुलाई, 2022 को किया जाएगा। इस परीक्षा का पूरा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी किया गया है। छात्र चाहे तो यहां से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Advanced 2022: कौन हो सकते हैं शामिल?
जो भी छात्र जेईई मेन (JEE MAIN) परीक्षा में सफल होंगे और 2,50,000 के भीतर रैंक प्राप्त करेंगे, उन्हें जेईई एडवांस, 2022 परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर ही होगी। इस भर्ती के लिए हर साल लाखों की संख्या में छात्र आवेदन करते हैं। इसलिए छात्र आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।
JEE Advanced 2022 के लिए महत्वपूर्ण तारीखें
1. पंजीकरण शुरू होने की तारीख- 8 जून, 2022
2. पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 14 जून, 2022 को शाम 5 बजे तक।
3. आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 15 जून, 2022 को शाम 5 बजे तक।
4. प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख- 27 जून, 2022
5. जेईई एडवांस, 2022 परीक्षा की तारीख- 3 जुलाई, 2022
6. परीक्षा का परिणाम जारी होने की तारीख- 18 जुलाई, 2022
JEE Advanced 2022: आईआईटी में मिलेगा प्रवेश
जो भी छात्र जेईई एडवांस 2022 परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे, उन्हें विभिन्न भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में इंजीनियरिंग के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। इस परीक्षा के शेड्यूल के साथ ही आवेदन की प्रक्रिया, योग्यता आदि की सूचना भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। जेईई एडवांस 2022 परीक्षा दो पाली में सुबह 9 से 12 और दोपहर 2.30 से लेकर शाम 5.30 तक आयोजित की जाएगी।

JEE Advanced 2022: आवेदन शुल्क
जेईई एडवांस 2022 के पंजीकरण के लिए भारतीय छात्रों को 2800 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। वहीं, महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग छात्रों के लिए आवेदन शुल्क 1400 रुपये निर्धारित किए गए हैं।


Next Story