दिल्ली-एनसीआर

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के आपत्तिजनक भाषा से मचा हड़कंप

Admin Delhi 1
15 Oct 2022 10:47 AM GMT
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के आपत्तिजनक भाषा से मचा हड़कंप
x

नई दिल्ली: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर से जोरदार हमला बोला है। उन्होंने पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। ललन सिंह कल (शुक्रवार) को पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में एक मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। ललन सिंह के इस बयान के बाद बिहार की सियासत गरमाने की संभावना बढ़ गई है। भाजपा इसे मुद्दा बना सकती है। ललन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहरूपिया हैं। बहरूपिया जैसे 12 दिन में 12 रूप दिखाता है, मोदी भी ठीक वैसे ही हैं। मगर पिछड़े समाज के लोगों के बीच आकर इनका चेहरा बेनकाब हो गया है। वे घूम-घूमकर खुद को पिछड़ा वर्ग का बताते हैं, जबकि वे वास्तविक में पिछड़ा हैं ही नहीं। ललन सिंह ने कहा कि मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के बाद अपनी जाति को पिछड़ा वर्ग में शामिल कर दिया था। इसलिए वे वास्तविक में ओबीसी हैं ही नहीं।

पीएम मोदी ने कहीं पर भी चाय नहीं बेची: ललन सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने कहीं पर भी चाय नहीं बेची, बल्कि ढोंग कर रहे हैं। वे चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उन्हें बीते आठ साल के कामों का हिसाब देना चाहिए। काम के नाम पर कुछ नहीं हुआ है।उन्होंने भाजपा पर आरक्षण खत्म करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पटना उच्च न्यायालय द्वारा हाल ही में दिया गया शहरी निकाय चुनावों को लेकर आदेश, भाजपी की साजिश का परिणाम था। बता दें कि हाल ही में पटना उच्च न्यायालय ने राज्य में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी, ईबीसी के लिए आरक्षण को अवैध घोषित किया गया था।

भाजपा ने बोला हमला: वहीं ललन सिंह के बयान पर भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने तिखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि ललन सिंह ने स्तरहीन टिप्पणी की है। ऐसा बयान स्वीकार्य नहीं है। राजनीति का स्तर अच्छा होना चाहिए। प्रसाद ने कहा कि ललन सिंह खुद पीएम मोदी के नाम पर सांसद का चुनाव जीता है।

Next Story