- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- जापान और गुयाना ने...
दिल्ली-एनसीआर
जापान और गुयाना ने दिल्ली ब्लास्ट की निंदा की, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
SHIDDHANT
11 Nov 2025 11:40 PM IST

x
Delhi दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, घटना के बाद से देश-विदेश से लोग इसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं। इस क्रम में गुयाना और जापान समेत कई देशों ने दिल्ली ब्लास्ट की कड़ी निंदा की है। इस क्रम में गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि गुयाना की सरकार और जनता की ओर से मैं नई दिल्ली में हुए भीषण विस्फोट के बाद भारत सरकार और जनता के साथ एकजुटता व्यक्त करता हूं। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इस घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ खड़े हैं।
जापान के नए विदेश मंत्री मोतेगी तोशिमित्सु ने 'एक्स' पर लिखा कि भारत के दिल्ली में एक विस्फोट हुआ, जिसके परिणामस्वरूप कई बहुमूल्य जानें गईं और कई लोग हताहत हुए। मैं पीड़ितों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी हार्दिक प्रार्थना करता हूं। वहीं, दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के नजदीक हुए कार धमाके की जांच तेज हो गई है। सूत्र बताते हैं कि जांच एजेंसियां सोशल मीडिया और मोबाइल कम्युनिकेशन पर कड़ी नजर रख रही हैं। जांच एजेंसियां मोबाइल फोन के डंप डेटा पर फोकस कर रही हैं और कई इलाकों से यह डेटा लिया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, लाल किले के आसपास ऑपरेट हो रहे सभी मोबाइल फोनों का डंप डेटा लिया जा रहा है। पार्किंग क्षेत्र में खड़ी गाड़ी से जुड़े संभावित फोन नंबरों की पहचान की जा रही है। इसके अलावा, धमाके वाली गाड़ी में सवार लोग या इससे जुड़े व्यक्तियों ने आपस में बातचीत की होगी, इसलिए पार्किंग फोन डेटा को अहम सबूत माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, फरीदाबाद क्षेत्र में भी डंप डेटा के जरिए कम्युनिकेशन पैटर्न के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि कितने लोग आपस में संपर्क में थे। सूत्र बताते हैं कि डंप डेटा से उन फोन नंबरों का सुराग मिल सकता है जो धमाके से सीधे जुड़े हों।
वहीं, दिल्ली के कोतवाली थाने में इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें घटना के समय मौजूद सब इंस्पेक्टर के बयान को आधार बनाया गया है। दिल्ली पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एफआईआर लाल किले पुलिस चौकी के सब इंस्पेक्टर (एसआई) विनोद नयन के बयान पर दर्ज की गई। एसआई विनोद नयन ने अपने बयान में बताया कि अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाका होने के समय वे पुलिस चौकी में मौजूद थे। बाहर आकर देखा तो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में आग लगी हुई थी।
Tagsदिल्ली धमाकालाल किला मेट्रोकार विस्फोटअंतरराष्ट्रीय शोकगुयानाजापानएफआईआरमोबाइल डेटासोशल मीडियासुरक्षा अलर्टजांच एजेंसियांफरीदाबादपुलिस जांचघायलकम्युनिकेशन पैटर्नजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





