- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- जामिया मिल्लिया...
जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने 2022-23 के लिए एकेडेमिक कैलेंडर को किया जारी
![जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने 2022-23 के लिए एकेडेमिक कैलेंडर को किया जारी जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने 2022-23 के लिए एकेडेमिक कैलेंडर को किया जारी](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/07/08/1765527-jamia.webp)
दिल्ली न्यूज़: जामिया मिल्लिया इस्लामिया 16 जुलाई, 2022 से प्रथम सेमेस्टर/वर्ष को छोडक़र सभी कक्षाओं के लिए ऑफलाइन मोड में फिर से खुलेगा। नए बैच (प्रथम सेमेस्टर/वर्ष) के लिए कक्षाएं 1 अगस्त, 2022 से शुरू होंगी। सभी डीन ऑफ फैकल्टी, जामिया की कुलपति प्रो नजमा अख्तर ने ये फैसले लिए हैं। विश्वविद्यालय के सभी डीन को कक्षाओं के प्रारंभ होने से पहले अपने संबंधित संकायों में कक्षाओं, प्रयोगशालाओं के नवीनीकरण, रखरखाव, मरम्मत कार्य को पूरा करा लेने की सलाह दी गई है।कुलपति ने संकायाध्यक्षों की सिफारिश पर सभी यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर / वर्ष के लिए सत्र 2022-23 के शैक्षणिक कैलेंडर को भी मंजूरी दे दी है। शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार चल रही प्रवेश प्रक्रिया 31 जुलाई, 2022 तक पूरी कर ली जाएगी और नए बैच (सेमेस्टर / वर्ष) के लिए कक्षाएं 1 अगस्त 2022 से शुरू होंगी।
इनकी परीक्षा 1 दिसंबर से 15 दिसंबर 2022 तक आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय में शीतकालीन अवकाश 23 दिसंबर, 2022 से शुरू होकर 1 जनवरी, 2023 तक और ईवन सेमेस्टर की कक्षाएं 2 जनवरी, 2023 से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय 1 मई से 31 मई, 2023 तक ईवन सेमेस्टर के लिए परीक्षा आयोजित करेगा। गर्मी की छुट्टियां 16 जून से 15 जुलाई, 2023 तक होंगी और अगला शैक्षणिक सत्र 16 जुलाई, 2023 से शुरू होगा। कैलेंडर कोविड -19 शर्तों और दिशानिर्देशों के अधीन है।