दिल्ली-एनसीआर

जामा मस्जिद: CW अध्यक्ष आदेश से खफा, इमाम को जारी करेंगी नोटिस

Rani Sahu
24 Nov 2022 3:59 PM GMT
जामा मस्जिद: CW अध्यक्ष आदेश से खफा, इमाम को जारी करेंगी नोटिस
x
जामा मस्जिद
दिल्ली : जामा मस्जिद प्रशासन ने आदेश जारी कर अकेले या समूह में आने वाली लड़कियों-महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इस आदेश को लोग अलग-अलग तरीके से ले रहे हैं। वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस फैसले पर विरोध जताया है।
मालीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि जितना हक एक पुरुष को इबादत का है उतना ही एक महिला को भी। मैं जामा मस्जिद के इमाम को नोटिस जारी कर रही हूं। इस तरह महिलाओं की एंट्री बैन करने का अधिकार किसी को नहीं है।मामला बढ़ता देख जामा मस्जिद के पीआरओ सबीउल्लाह खान ने सफाई देते हुए कहा, अकेली लड़कियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। यह एक धार्मिक स्थल है, इसे देखते हुए निर्णय लिया गया है। इबादत करने वालों के लिए कोई रोक नहीं है।

( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)

Next Story