- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- पश्चिम एशिया संघर्ष पर...
दिल्ली-एनसीआर
पश्चिम एशिया संघर्ष पर जयशंकर ने इजरायली विदेश मंत्री गिदोन सार से की चर्चा
SHIDDHANT
20 March 2026 12:34 AM IST

x
Delhi दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनके इजरायली समकक्ष गिदोन सार ने गुरुवार को पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उसके प्रभावों पर टेलीफोन पर बातचीत की। बातचीत के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, ''आज शाम इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार के साथ टेलीफोन पर बातचीत हुई। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और उसके कई प्रभावों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
दोनों मंत्रियों के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम एशिया में संघर्ष जारी है, जो 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए हमलों के बाद भड़क उठा। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और शीर्ष सैन्य अधिकारी मारे गए थे। इसके जवाब में ईरान ने ड्रोन और मिसाइल हमले करते हुए अमेरिका और इजरायल के ठिकानों, क्षेत्रीय राजधानियों और सहयोगी बलों को निशाना बनाया।पिछले कुछ दिनों में विदेश मंत्री जयशंकर ने रूस, ईरान, फ्रांस और ओमान सहित कई अन्य देशों के अपने समकक्षों से भी बातचीत की है, क्योंकि भारत पश्चिम एशिया की स्थिति को लेकर क्षेत्रीय सरकारों और प्रमुख साझेदारों के साथ लगातार संपर्क में है।
इससे पहले दिन में जयशंकर ने यूएई की अंतरराष्ट्रीय सहयोग राज्य मंत्री रीम अल हाशिमी से मुलाकात की, जिसमें पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से जुड़े ताजा घटनाक्रमों पर चर्चा हुई।इस बैठक के दौरान जयशंकर ने यूएई सरकार को भारतीय समुदाय की देखभाल करने के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "गुरुवार दोपहर यूएई की अंतरराष्ट्रीय सहयोग राज्य मंत्री रीम अल हाशिमी से मिलकर खुशी हुई। भारतीय समुदाय की देखभाल के लिए यूएई सरकार का धन्यवाद किया।
पश्चिम एशिया में संघर्ष से संबंधित नवीनतम घटनाक्रमों पर चर्चा की।16 मार्च को विदेश मंत्री जयशंकर ने बेल्जियम में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से मुलाकात की, जिसमें पश्चिम एशिया और यूक्रेन के घटनाक्रमों पर चर्चा हुई। जयशंकर ने समकालीन वैश्विक घटनाओं पर लेयेन के विचारों की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "गुरुवार दोपहर यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से मिलकर खुशी हुई। इस जनवरी में उनकी भारत की अत्यंत सफल राजकीय यात्रा हमारे संबंधों में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई है। हम इस पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। समकालीन वैश्विक घटनाक्रमों पर उनके विचारों की सराहना करता हूं।"
Tags: एस. जयशंकरगिदोन सारपश्चिम एशिया संघर्षटेलीफोन वार्तायूएई रीम अल हाशिमीयूरोपीय आयोग उर्सुला वॉन डेर लेयेनईरान हमलेअमेरिका-इजरायलभारत कूटनीतिवैश्विक घटनाक्रमभारतीय समुदाय सुरक्षाएक्स प्लेटफॉर्मविदेश मंत्रालयजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





