दिल्ली-एनसीआर

मधूविहार इलाके में जैगुआर टीम ने दो लुटेरों को लूट को अंजाम देकर फरार होते समय धर दबोचा

Admin Delhi 1
12 Jun 2022 11:04 AM IST
मधूविहार इलाके में जैगुआर टीम ने दो लुटेरों को लूट को अंजाम देकर फरार होते समय धर दबोचा
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: पूर्वी जिले के मधूविहार इलाके की जगुआर टीम ने लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो रहे दो कुख्यात लुटेरों को मौके पर ही धर दबोचा है। आरोपियों में विशाल आनंद ( 30) निवासी गोरख पार्क, पहले भी 23 वारदातों में शामिल है, वहीं पवन उर्फ पप्पू, (35) रामनगर, शाहदरा का रहने वाला है जो पहले भी 33 मामलों में शामिल रहा है दोनों आरोपी थाना मानसरोवर पार्क, के बैड कैरेक्टर (बीसी) हैं। पुलिस ने दोनों लुटेरों के पास से एक देशी पिस्तौल, लूटे गए पैसे और चोरी की मोटर साइकिल बरामद की है। पूर्वी जिला की डसीपी ने बताया कि 9 जून को खोड़ा कालोनी, गाजियाबाद, निवासी अमरेंद्र कुमार पेपर मार्केट गाजीपुर में थे उसी समय बाइक पर आए, और पिस्तौल तानकर सारा कीमती सामान सौंपने को कहा। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित के सिर पर पिस्तौल के बट से वार कर उसकी स्कूटी की चाबी भी छीनने का प्रयास किया।

इस बीच इलाके में गश्त कर रही मधु विहार की जगुआर टीम मौके पर पहुंच गई, एसआई सुभाष, कॉस्टेबल कपिल और कॉस्टेबल लोकेश ने तुरंत लुटेरों में से एक को बदोच लिया। दूसरे लुटेरे ने मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने उसे भी दबोच लिया और उसके पास से देशी पिस्तौल बरामद कर ली। लुटेरों के पास से बरामद बाइक शाहदरा थाना इलाके से चोरी हुई पाई गई और लूटे गए पैसे भी उनके कब्जे से बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया पुलिस दोनो आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Next Story