- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- ‘एक नए युग की शुरुआत...
दिल्ली-एनसीआर
‘एक नए युग की शुरुआत है’, नितिन नबीन के भाजपा अध्यक्ष बनने पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा
SHIDDHANT
20 Jan 2026 11:34 PM IST

x
Delhi दिल्ली: नितिन नबीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि यह एक नए युग की शुरुआत है। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक युवा नेता को पार्टी अध्यक्ष बनाया है। इससे पूरे बिहार को गर्व हुआ है और देश भर के युवाओं को प्रेरणा मिली है। यह एक नए युग की शुरुआत है। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के गौरव नितिन नबीन से मुलाकत उन्हें बधाई दी। उनके ऊर्जावान, दूरदर्शी एवं संगठनात्मक सूझबूझ से परिपूर्ण नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी निश्चित ही अपने नए स्वर्णिम अध्याय की ओर तेजी से अग्रसर होगी।
नितिन नबीन ने मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर पदभार ग्रहण किया। उन्हें भाजपा के अलावा एनडीए के वरिष्ठ नेताओं की ओर से शुभकामनाएं मिलीं। भाजपा का अध्यक्ष पद ग्रहण करने के बाद नितिन नबीन ने एक्स पोस्ट में लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व ग्रहण करने के बाद पीएम मोदी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मां भारती के महान सपूत एवं पथप्रदर्शक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
हमारे संस्थापक सदस्यों की चेतना ही हमारे संगठन की वैचारिक आधारशिला है। उनके सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए राष्ट्रनिर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाना हमारा संकल्प है। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नितिन नबीन को बधाई देते हुए एक्स पोस्ट पर लिखा कि यह भाजपा परिवार के लिए गौरव का क्षण है। पीएम मोदी की उपस्थिति में भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पदभार ग्रहण किया। यह ऐतिहासिक क्षण भाजपा के उज्जवल भविष्य का संकेत है। नितिन नबीन के युवा और ऊर्जावान नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और राष्ट्रसेवा का संकल्प और मजबूत होगा।
Tagsनितिन नबीनभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्षपदभार ग्रहणविजय सिन्हाबिहार उपमुख्यमंत्रीप्रधानमंत्री मोदीसंगठनात्मक नेतृत्वयुवा नेतृत्वएनडीएडॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जीपंडित दीनदयाल उपाध्यायराष्ट्रनिर्माणपार्टी संगठनएक्स पोस्टसम्राट चौधरीभाजपा का भविष्यजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





