- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- आयुर्वेदिक मेडिकल से...
दिल्ली-एनसीआर
आयुर्वेदिक मेडिकल से नशे का सामान जब्त, टीम के अधिकारी मेडिकल संचालक को पूछताछ के लिए साथ लेकर दिल्ली पहुुंची
Shiddhant Shriwas
9 Feb 2022 8:36 PM IST

x
फाइल फोटो
जांच के दौरान टीम के हाथ नशा करने में उपयोग होने वाली दवाइयां भी लगी है
जनता भवन रोड स्थित आयुर्वेदिक मेडिकल पर जांच के लिए केंद्रीय औषधि मंत्रालय की टीम ने छापा मार जांच की। जांच के दौरान टीम के हाथ नशा करने में उपयोग होने वाली दवाइयां भी लगी है। जिसके बाद टीम के अधिकारी मेडिकल संचालक को पूछताछ के लिए साथ लेकर दिल्ली पहुुंची। हालांकि अभी मेडिकल स्टोर पर दो ताले लगे हैं।
बीते दिन जनता भवन रोड पर युवक साहित्य सदन के नजदीक स्थित आयुर्वेदिक मेडिकल पर जांच करने के लिए टीम पहुंची। टीम ने मेडिकल का रिकॉर्ड जांचा और वहां मौजूद दवाइयों के बारे में जानकारी ली। बताया गया है कि यह टीम केंद्रीय औषधि मंत्रालय की नारकोटिक्स सेल की टीम है। देर रात तक यह कार्रवाई जारी रही। टीम के अधिकारी पत्रकारों के सामने आने से बचते रहे। सूत्रों के अनुसार टीम को काफी मात्रा में नशे में उपयोग होने वाली दवाईयां बरामद की हैं। यह दवाईयां प्रतिबंधित बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि स्टोर संचालक रामदन को टीम अपने साथ ही ले गई है। दूसरे दिन भी मेडिकल स्टोर बंद रहा और दुकान के आसपास के लोगों को भी इसकी कोई जानकारी नहीं है।
Next Story





