- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस...
इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन: भारत रहा है हमेशा से विश्वशांति में अग्रीण

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली विश्वविद्यालय से सम्बद्ध अदिति कॉलेज और मीडिया अध्ययन केंद्र (नई दिल्ली) द्वारा नई दिल्ली स्थित भारतीय विद्या भवन में विश्वशांति में भारत का नेतृत्व विषय पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विश्व विभाग के सह संयोजक अनिल वर्तक, विशिष्ठ अतिथि घर वापसी आंदोलन के प्रमुख कुंवर प्रवल प्रताप जुदेव, अशोक प्रधान, ममता शर्मा, प्रिंस शर्मा मौजूद रहे।
विश्वशांति में ही भारत सहित पूरी दुनिया का कल्याण: पहले सत्र में सभी अतिथि, मुख्यअतिथि व शिक्षक गणों ने महिलाओं, एनजीओ और पर्यावरण के मुद्दे शांति स्थापना के लिए महत्वपूर्ण हैं जैसे विषयों पर अपनी प्रस्तुतियां दी। इस दौरान अनिल वर्तक ने कहा कि भारत तो हमेशा से विश्वशांति में अग्रणी रहा है। जरुरत पडऩे पर हमने हर परिस्थिति में शांति को बढ़ावा देने के प्रायासों को महत्व दिया है। विश्वशांति में ही भारत सहित पूरी दुनिया का कल्याण है।
भारत की संस्कृति पूरे विश्व में सर्वश्रेष्ठ: दूसरे सत्र में विशिष्ट अतिथि पत्रकार अशोक श्रीवास्तव, श्याम किशोर सहाय व हर्ष वर्धन त्रिपाठी ने विश्वशांति में भारत के योगदान पर प्रकाश डाला। वहीं पत्रकार कुमुद शर्मा ने कहा कि भारत हमेशा से एक प्रमुख देश के रूप में उभर के आया है। मुख्यवक्ता माखनलाल चतुर्वेदी ने कहा कि भारत की संस्कृति पूरे विश्व में सर्वश्रेष्ठ है। वहीं के जी सुरेश ने कहा कि भारत विश्वशांति बनाने में प्राचीन काल से ही सर्वश्रेष्ठ रहा है। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अदिति कॉलेज की प्राचार्या प्रो. ममता शर्मा, प्रो. नीलम राठी, डॉ. देवेन्द्र भारद्वाज, डॉ. ऋतु खत्री, मीडिया अध्ययन केन्द्र से डॉक्टर प्रवीण गौतम, डॉ. नेहा जिंगाला, डॉ. निधि चौधरी व डॉ. बिजेन्द्र कुमार यहित आयोजन समिति के विभिन्न सदस्य, प्रोफेसर और स्टूडेंट्स उपस्थित रहे।





