दिल्ली-एनसीआर

देहरादून जा रही इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, दिल्ली में हुई सुरक्षित लैंडिंग

mukeshwari
21 Jun 2023 2:58 PM GMT
देहरादून जा रही इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, दिल्ली में हुई सुरक्षित लैंडिंग
x

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट से देहरादून के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट को बुधवार को वापस बुला लिया गया।

इंडिगो एयरलाइंस ने एक बयान में जानकारी दी कि तकनीकी खामी के चलते फ्लाइट को दिल्ली वापस लौटना पड़ा। प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग करा दी गई।

इंडिगो के एक प्रवक्ता ने बयान में कहा कि दिल्ली से देहरादून जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 2134 में तकनीकी खामी आई थी।

पायलट ने प्रक्रिया के अनुसार एटीसी को सूचित करके लैंडिंग का अनुरोध किया। प्लेन को दिल्ली में सुरक्षित रूप से उतार लिया गया। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।

--आईएएनएस

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story