- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स...
दिल्ली-एनसीआर
वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, उपराष्ट्रपति ने खिलाड़ियों को सराहा
jantaserishta.com
6 Oct 2025 9:45 PM IST

x
four
Delhi दिल्ली: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने 'वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025' में भारतीय पैरा एथलीट्स के ऐतिहासिक प्रदर्शन को सराहा है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित इस चैंपियनशिप में भारत कुल 22 पदकों के साथ 10वें स्थान पर रहा। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए टीम इंडिया को बधाई। घरेलू धरती पर 22 पदकों के रिकॉर्ड के साथ हमारे पैरा-एथलीट्स ने अपने जज्बे, हौसले और दृढ़ संकल्प से देश को प्रेरित किया है।"
उन्होंने कहा, "यह देश के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। यह भारत में पैरा गेम्स के भविष्य के विकास की मजबूत नींव रखती है। मुझे उम्मीद है कि यह उपलब्धि खेलों में समावेशिता और उत्कृष्टता की दिशा में हमारे प्रयासों को और सशक्त बनाएगी। वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत ने 6 गोल्ड, 9 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल के साथ टॉप-10 में जगह बनाई। वहीं, ब्राजील 44 मेडल के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रहा। ब्राजील के एथलीट्स ने 15 गोल्ड, 20 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए।
चीन कुल 52 मेडल (13 गोल्ड, 22 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज) के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि ईरान ने 9 गोल्ड, 2 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल के साथ तीसरे पायदान को अपने नाम किया। यह भारत में अब तक का सबसे बड़ा पैरा गेम्स आयोजन रहा, जिसमें भारतीय एथलीट्स ने तीन चैंपियनशिप रिकॉर्ड्स के साथ सात एशियन रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। इस दौरान 30 से ज्यादा खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किए। वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में 104 देशों के 1,000 से अधिक एथलीट्स ने 186 पदक स्पर्धाओं में भाग लिया। इसमें 101 पुरुष, 84 महिला और एक मिश्रित स्पर्धा रही। वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत अब तक 19 गोल्ड, 24 सिल्वर और 24 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 67 मेडल अपने नाम कर चुका है।
Tagsसीपी राधाकृष्णनउपराष्ट्रपतिवर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025भारतपैरा एथलीट्सपदकगोल्डसिल्वरब्रॉन्जइंडियास्टेडियमजवाहरलाल नेहरू स्टेडियमरिकॉर्डसमावेशिताएशियन रिकॉर्डखेलराष्ट्रीय गौरवस्पोर्ट्स104 देश1000 एथलीट्सटीम इंडियाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





