दिल्ली-एनसीआर

भारतीय युवक और नाइजीरियन की गाड़ी के बीच हुई भीषण टक्कर से भारतीय युवक की हालत गंभीर

Admin Delhi 1
20 Jun 2022 6:57 AM GMT
भारतीय युवक और नाइजीरियन की गाड़ी के बीच हुई भीषण टक्कर से भारतीय युवक की हालत गंभीर
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र अंतर्गत नाइजीरियन और एक भारतीय युवक की गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में भारतीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर सूचना फैलाई जा रही है कि नाइजीरियन युवकों ने नैनो गाड़ी में सवार भारतीय व्यक्ति के साथ मारपीट की है। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसको लेकर पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। नैनो गाड़ी में सवार भारतीय व्यक्ति दुर्घटना का शिकार हुआ है।

क्या है पूरा मामला: सोशल मीडिया में अफवाह फैलाया गया कि यह घटना ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र अंतर्गत चुहड़पुर अंडरपास के पास की है। रविवार की देर शाम को एक युवक अपनी नैनो गाड़ी में सवार होकर जा रहा था। उसी दौरान उसकी गाड़ी नाइजीरियन युवकों की गाड़ी से टकरा गई। जिसके बाद नाइजीरियन युवकों ने नैनो गाड़ी चालक की बुरी तरीके से मारपीट कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया। पुलिस ने दोनों नाइजीरियन युवकों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, पुलिस ने इस बात को नकार दिया है। दोनों नाइजीरियन और इंडियन युवक की गाड़ी के बीच टकराव हुआ है। जिसकी वजह से पुलिस ने दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस ने कहा- दुर्घटना हुई है, मारपीट नहीं: लेकिन मामला को तूल पकड़ता देख पुलिस ने इस मामले में बयान जारी किया है। इस पूरे मामले को लेकर गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जानकारी दी गई है। पुलिस ने कहा, "मारपीट जैसी कोई घटना नहीं है। एक्सीडेंट का मामला है। घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।"

Next Story