- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- भारत सरकार अमेरिका से...
दिल्ली-एनसीआर
भारत सरकार अमेरिका से सख्ती से निपटे: सांसद सुखजिंदर रंधावा
SHIDDHANT
26 Sept 2025 9:21 PM IST

x
Delhi दिल्ली : कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और सेनाध्यक्ष से मुलाकात को बर्दाश्त नहीं किए जाने वाला कृत्य बताया। उन्होंने कहा कि अब समय आ चुका है कि भारत सरकार अमेरिका से सख्ती से निपटे। सुखजिंदर सिंह रंधावा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि अमेरिका को पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों का विरोध करना चाहिए और उसे आतंकी मुल्क घोषित करना चाहिए, लेकिन यह दुख की बात है कि अमेरिका ऐसा कोई कदम नहीं उठा रहा है। गौर करने वाली बात है कि जब कभी हम किसी मुद्दे को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करते हैं तो अमेरिका उसका पक्ष लेने पर आमादा हो जाता है। मुझे लगता है कि हमें अपने पड़ोसी देशों को साथ लेकर पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोलना होगा। साथ ही अमेरिका को भी यह संदेश देना होगा कि हम इस तरह की स्थिति को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त करने वाले नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने पंजाब में आतंक को फैलाने के लिए वहां पर प्रशिक्षण केंद्र भी स्थापित किए थे, जहां उसने आतंकियों को तैयार किया था। जब पंजाब में बाढ़ आई, उस वक्त भी पाकिस्तान ने अपनी आतंकी गतिविधियों को जारी रखा था। मुझे लगता है कि अब समय आ चुका है कि आर-पार की लड़ाई हो जाए। कांग्रेस सांसद ने कहा कि हमें अपनी फर्स्ट डिफेंस लाइन को बंद करना होगा। सेकेंड डिफेंस लाइन को भी बंद करना होगा। पाकिस्तान के खिलाफ अगर हम सख्त कदम नहीं उठाएंगे तो इस बात की आशंका है कि वह आने वाले दिनों में पंजाब में अशांति फैलाने के लिए कदम उठा सकता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी देशविरोधी गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकती। कांग्रेस के पूर्वजों ने अपना पूरा जीवन देश की आजादी में समर्पित कर दिया। ऐसी स्थिति में हमें बीजेपी या किसी अन्य से वतनपरस्ती का दस्तावेज नहीं चाहिए। मैं भाजपा को कहना चाहता हूं कि अगर इन्हें देशभक्ति दिखानी है तो आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाकर दिखाए।
Tagsसुखजिंदर सिंह रंधावाडोनाल्ड ट्रंपशाहबाज शरीफपाकिस्तानआतंकी गतिविधियाँभारत सरकारसुरक्षापंजाबआईएएनएसजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





