- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- भारतीय वायुसेना ने...
दिल्ली-एनसीआर
भारतीय वायुसेना ने श्रीलंका में आपदा प्रभावित क्षेत्र से 45 नागरिकों और सेना के 57 जवानों को किया एयरलिफ्ट
SHIDDHANT
1 Dec 2025 12:11 AM IST

x
Delhi दिल्ली। श्रीलंका में तूफान दित्वाह के कारण आई आपदा से पीड़ित लोगों की हरसंभव मदद के लिए ऑपरेशन सागरबंधु चलाया है। इस दौरान भारतीय वायुसेना ने श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ मिलकर भूस्खलन से प्रभावित कोटमाले इलाके में 45 लोगों की जान बचाई। जिस इलाके में ये सभी फंसे हुए थे, वह पूरी तरह से अलग-थलग था और संपर्क टूट गया था। पूरे दिन, भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों ने 45 फंसे हुए लोगों को निकाला, जिनमें 6 गंभीर रूप से घायल और 4 बच्चे शामिल थे। उन्हें सुरक्षित कोलंबो पहुंचाया गया। बचाए गए लोगों में 12 भारतीय नागरिक और कई देशों के लोग शामिल थे।
जमीन पर ऑपरेशन को मजबूत करने के लिए भारतीय वायु सेना ने रेस्क्यू और सफाई के कामों में मदद के लिए 57 श्रीलंकाई सेना के जवानों को भी प्रभावित इलाके में एयरलिफ्ट किया। इससे पहले, भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी दी कि श्रीलंका में भारत के चल रहे ऑपरेशन सागर बंधु के तहत भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टरों ने श्रीलंका में फंसे लोगों को निकाला, जिनमें जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, स्लोवेनिया और यूनाइटेड किंगडम के नागरिक शामिल थे।
भारतीय वायु सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि आईएएफ के हेलीकॉप्टरों ने एक प्रतिबंधित क्षेत्र से फंसे यात्रियों को निकालने के लिए एक हाइब्रिड बचाव अभियान चलाया। एक गरुड़ कमांडो के समूह को कोटमाले स्थित एक पूर्व-निर्धारित हेलिपैड तक पहुंचाने के लिए उतारा गया, जहां से 24 यात्रियों, जिनमें भारतीय भी शामिल थे, को कोलंबो पहुंचाया गया। इसी क्रम में तीन गंभीर रूप से घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए कोलंबो ले जाया गया।
वायुसेना के मुताबिक, श्रीलंका के कोटमाले क्षेत्र में भूस्खलन और प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों के कारण एक प्रतिबंधित क्षेत्र में यात्री फंस गए थे। भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने इन लोगों को निकालने के लिए एक हाइब्रिड रेस्क्यू मिशन संचालित किया। गरुड़ कमांडो को विंच की सहायता से हेलीकॉप्टर से नीचे उतारकर यात्रियों को रेस्क्यू किया।
Tagsश्रीलंकातूफान दित्वाहऑपरेशन सागरबंधुभारतीय वायुसेनाहेलीकॉप्टर रेस्क्यूकोटमालेगरुड़ कमांडोअंतरराष्ट्रीय नागरिकभूस्खलनराहत अभियानजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





