- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- सिंधु जल संधि पर India...
सिंधु जल संधि पर India सख्त, पाकिस्तान को आतंकवाद पर घेरा

New Delh.नई दिल्ली। भारत ने कहा है कि पाकिस्तान को सिंधु जल संधि के उल्लंघन के लिए उस पर आरोप लगाना बंद कर देना चाहिए, क्योंकि उसकी धरती से चल रहा सीमा पार आतंकवाद संधि के क्रियान्वयन में बाधा बन रहा है।ताजिकिस्तान के दुशांबे में ग्लेशियरों पर संयुक्त राष्ट्र के पहले सम्मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद के जरिए संधि का उल्लंघन कर रहा है।
ग्लेशियरों की रक्षा के लिए विकसित देशों से आगे आने का आह्वान करते हुए सिंह ने कहा कि वैश्विक उत्सर्जन में सबसे अधिक योगदान देने वाले देशों को इन्हें बचाने के लिए तत्काल और मजबूत उत्सर्जन कटौती करनी चाहिए।संधि दायित्वों के पुनर्मूल्यांकन पर जोर कहा कि हर जगह ग्लेशियर पीछे हट रहे हैं। भारत का विस्तृत हिमालयी क्षेत्र पहली बार इन प्रभावों का अनुभव कर रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि 'हम इस मंच का दुरुपयोग करने और अनावश्यक रूप से ऐसे मुद्दों का उल्लेख करने के पाकिस्तान के प्रयास से स्तब्ध हैं, क्योंकि ऐसे अनावश्यक मुद्दे इस मंच के दायरे में नहीं आते हैं। हम इस तरह के प्रयास की कड़ी निंदा करते हैं।'





