- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- भारत ने सेशेल्स को 250...
दिल्ली-एनसीआर
भारत ने सेशेल्स को 250 मीट्रिक टन खाद्यान्न भेजा, 175 मिलियन डॉलर पैकेज के तहत और मदद जल्द
SHIDDHANT
7 April 2026 9:18 PM IST

x
Delhi दिल्ली। भारत ने मंगलवार को हिंद महासागर के द्वीपीय देश सेशेल्स को 250 मीट्रिक टन खाद्यान्न की खेप भेजी। विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि 175 मिलियन अमेरिकी डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज के तहत आगे भी सहायता भेजी जाएगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि यह खाद्यान्न सहायता की पहली खेप है और आने वाले समय में और मदद दी जाएगी।
फरवरी में भारत यात्रा पर आए सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने भारत द्वारा विकास, सुरक्षा और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में दिए जा रहे सहयोग की सराहना की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 9 फरवरी को मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की थी। दोनों देशों ने डिजिटल परिवर्तन के क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। भारत ने सेशेल्स में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई), खासकर डिजिटल पेमेंट सिस्टम के विकास में सहयोग देने का आश्वासन दिया।
‘सस्टेनेबिलिटी, इकोनॉमिक ग्रोथ एंड सिक्योरिटी थ्रू एन्हांस्ड लिंकज’ (सेशेल) संयुक्त विजन के तहत प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स के विकास एजेंडा में भारत के विश्वसनीय साझेदार बने रहने की प्रतिबद्धता दोहराई। इसमें सतत विकास, रक्षा, समुद्री सुरक्षा, क्षमता निर्माण और समावेशी विकास पर विशेष जोर दिया गया है।
भारत द्वारा घोषित 175 मिलियन डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज में 125 मिलियन डॉलर की लाइन ऑफ क्रेडिट और 50 मिलियन डॉलर की अनुदान सहायता शामिल है। यह सहायता विकास परियोजनाओं, नागरिक और रक्षा कर्मियों के प्रशिक्षण तथा समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने में उपयोग की जाएगी। भारत और सेशेल्स के बीच 1976 में सेशेल्स की स्वतंत्रता के बाद राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे। तब से दोनों देशों के बीच घनिष्ठ मित्रता और सहयोग लगातार मजबूत होता रहा है।
Tagsचुनाव आयोगIEVP 2026अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिअसम चुनावकेरल चुनावपुडुचेरीलोकतंत्रचुनाव प्रक्रियाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





