- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- मेलबर्न में महात्मा...
दिल्ली-एनसीआर
मेलबर्न में महात्मा गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़ की भारत ने की निंदा
SHIDDHANT
3 Feb 2026 8:01 PM IST

x
Delhi दिल्ली। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित ऑस्ट्रेलियन इंडियन कम्युनिटी सेंटर से महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ की गई तोड़फोड़ और उसे हटाए जाने की कड़ी निंदा की है। भारत सरकार ने इस मामले को ऑस्ट्रेलिया के संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाते हुए प्रतिमा की बरामदगी और दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार से इस घटना पर “तत्काल कदम” उठाने का आग्रह किया है। मीडिया के सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “मेलबर्न के रोविल स्थित ऑस्ट्रेलियन इंडियन कम्युनिटी सेंटर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ अज्ञात लोगों द्वारा की गई तोड़फोड़ और उसे हटाए जाने की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। हमने यह मामला ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाया है और उनसे आग्रह किया है कि वे लापता प्रतिमा को जल्द से जल्द बरामद करें और दोषियों को जवाबदेह ठहराएं।”
विदेश मंत्रालय का यह बयान स्थानीय मीडिया में आई उन खबरों के बाद सामने आया, जिनमें दावा किया गया कि रोविल स्थित ऑस्ट्रेलियन इंडियन कम्युनिटी सेंटर से महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा चोरी कर ली गई है। इस घटना से मेलबर्न में रहने वाले भारतीय समुदाय में गहरी चिंता फैल गई है। विक्टोरिया पुलिस ने सोमवार को बताया कि नॉक्स क्राइम इन्वेस्टिगेशन यूनिट के अधिकारी इस चोरी की जांच कर रहे हैं। द ऑस्ट्रेलिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 12 जनवरी की रात करीब 12:50 बजे (स्थानीय समय) किंग्सले क्लोज स्थित चैरिटी परिसर में हुई, जहां से तीन अज्ञात लोग प्रतिमा को चुरा ले गए।
पुलिस ने स्क्रैप मेटल डीलरों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है और कहा है कि यदि कोई व्यक्ति कांस्य प्रतिमा बेचने की कोशिश करता है तो इसकी तुरंत सूचना दी जाए। इसके अलावा, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास घटना से जुड़ी जानकारी, सीसीटीवी फुटेज या प्रत्यक्ष जानकारी हो तो वे क्राइम स्टॉपर्स से संपर्क करें। गौरतलब है कि महात्मा गांधी की यह प्रतिमा भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद द्वारा उपहार स्वरूप दी गई थी और इसका उद्घाटन वर्ष 2021 में तत्कालीन ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने किया था। यह प्रतिमा ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के लिए सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्रतीकात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है।
Tagsमहात्मा गांधीऑस्ट्रेलियामेलबर्नप्रतिमा चोरीऑस्ट्रेलियन इंडियन कम्युनिटी सेंटरभारत सरकारविदेश मंत्रालयरणधीर जायसवालभारतीय समुदायकानूनी कार्रवाईजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





