दिल्ली-एनसीआर

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड: शामिल हुई हापुड़ की बेटी

Soni
6 March 2022 7:01 PM IST
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड: शामिल हुई हापुड़ की बेटी
x

ब्रज क्षेत्र में जन्मी 8 भाई बहनों में सबसे छोटी डॉ निशा रावत ने शिक्षा के लिए परिवार से ही संघर्ष किया। शिक्षा के प्रति लड़कियों को पढ़ाना, घर से बाहर भेजना बहुत सख्त घर के नियमों की बेड़ियों को तोड़कर शिक्षा पाने की लगन लगी। उन्होंने पढ़ाई की फीस नहीं मिलने पर मोमबत्ती खिलोने बनाकर फीस भरी। कथक नृत्य की प्रस्तुति मंच पर दी तो रूढ़िवादी परिवार की सोच ने घुघरू तोड़ दिए,पर मन के जुनून को लगन को नहीं तोड़ पाए। मंडल की पहली संगीत में पीएचडी, यूजीसी नेट पास करने वाली महिला बनी और तब परिवार की आंखें खुल गईं। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक रिकॉर्ड शिक्षा में बनाए।

निशा ने 5 विषयों से एमए, पीएचडी, यूजीसी नेट 2 विषयों में, बीएड, एलएलबी के साथ अब तक 12 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। 6 छात्र छात्राओं को शोध निर्देशक के रूप में पीएचडी करा चुकी हैं और कई राष्ट्रीय अवार्ड से नवाजी जा चुकी हैं। अब निशा रावत की मेहनत रंग लाई है। अब इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में पहली उच्च शिक्षा में सर्वाधिक डिग्रीधारक महिला बनकर अपने बृज क्षेत्र की रूढ़िवादिता को तोड़ दिया है। निशा जनपद हापुड़ में महिला एवं बाल कल्याण विभाग में लीगल प्रोबेशन अधिकारी के पद पर तैनात हैं। डॉ निशा 6 अनाथ बच्चों की शिक्षा का भार 8 वर्षों से उठा रही है। बाल सुधार गृह में मेरठ मंडल में संवासी किशोरों को संगीत की शिक्षा से उनका मानसिक विकास में बहुत अहम भूमिका निभाई। आज निशा परिवार ही नहीं समाज की आंखों का तारा बन चुकी है।

Next Story