- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- स्वतंत्रता दिवस 2023

x
स्वतंत्रता दिवस 2023 समारोह से पहले, केंद्रीय मंत्री और सांसद आज तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। ये तिरंगा यात्रा प्रगति मैदान से कर्तव्य पथ तक निकाली गई। दिल्ली के प्रगति मैदान से 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर और शोभा करंदलाजे भी शामिल हुए। संस्कृति मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव (एकेएएम) के तत्वावधान में 13 से 15 अगस्त तक पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जाएगा।
Next Story





