- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली-देहरादून आर्थिक...
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन हर्ष का विषय: पीएम मोदी
SHIDDHANT
13 April 2026 9:15 PM IST

x
Delhi दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वह दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन करेंगे। इस संबंध में पीएम मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए जानकारी साझा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा कि मैं कल यानी 14 अप्रैल को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में रहूंगा। यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन किया जाएगा। यह गलियारा दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा के समय को काफी कम कर देगा और दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के लोगों को लाभ पहुंचाएगा।
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि इस गलियारे की प्रमुख विशेषताओं में से एक इस बात पर विशेष जोर देना है कि मानव और वन्यजीवों के बीच कोई टकराव न हो। यही कारण है कि यहां 12 किलोमीटर लंबा 'वन्यजीव एलिवेटेड कॉरिडोर' बनाया गया है, जो एशिया के सबसे लंबे कॉरिडोर में से एक है।
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी सुबह लगभग 11:15 बजे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे के ऊंचे खंड पर बने वन्यजीव गलियारे की समीक्षा करेंगे। वह सुबह लगभग 11:40 बजे देहरादून के पास स्थित जय मां दात काली मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद, दोपहर लगभग 12:30 बजे देहरादून में एक सार्वजनिक समारोह में दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उद्घाटन करेंगे और इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।
213 किलोमीटर लंबा, छह लेन वाला और एक्सेस कंट्रोल्ड दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा 12,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। यह गलियारा दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों से होकर गुजरता है और दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का समय वर्तमान में छह घंटे से अधिक से घटकर लगभग ढाई घंटे हो जाएगा।
Tagsनरेंद्र मोदीदिल्ली-देहरादून कॉरिडोरउत्तराखंड दौरासहारनपुरइकोनॉमिक कॉरिडोरइंफ्रास्ट्रक्चरवन्यजीव कॉरिडोरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





