- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- मौसम विभाग ने भीषण...
दिल्ली-एनसीआर
मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए लू और गर्म हवाएं चलने की आकांशा जताई
Tara Tandi
26 May 2024 11:21 AM IST

x
दिल्ली : मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए लू और गर्म हवाएं चलने की आकांशा जताई है। इन दिनों हर राज्य में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है जिससे लोगो को बाहर आने जाने में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बढ़ते तापमान को देखते हुए लोगो को बेवजह घरों से निकलने को मना किया है। कही पर लोग भीषण गर्मी से परेशान है तो वही कई लोग भारी बारिश से परेशानी का समना कर रहे है। इन दिनों की गर्मी से न केवल मैदानी इलाको को बल्कि पहाड़ी लोगो को गर्मी से परेशान है।
IMD ने दिया भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार आज 24 से 26 मई तक केरल माहे लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में गरज बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है वही 26 मई यानी आज चक्रवात रेमल तूफान पश्चिम बंगाल में दस्तक देने वाली है। इस दौरान तेज हवाओं और बारिश होने की चेतावनी जारी की है। IMD ने 26-27 मई को पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अत्यधिक वर्षा की चेतावनी दी है।
कई राज्यों में अभी भी गर्मी भीषण गर्मी का दिखा प्रकोप
वही अगर बात करें दिल्ली, उत्तर प्रदेश ,राजस्थान समेत कई राज्यों में अभी भी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। जहां 25 मई से देश के कुछ हिस्सों में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के लिए लू (हीटवेव) का रेड अलर्ट जारी किया है।
इन राज्यों को सताएगी गर्मी
भीषण गर्मी का प्रकोप पहाड़ी क्षेत्रों में भी दिख रहा है। जम्मू ,पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 28 मई तक लू चलने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 से 28 मई तक गर्म हवाएं चलने की संभावना है, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में 27 और 28 मई को गर्म हवाएं चलेंगी। वहीं, राजस्थान में 24 से 28 मई तक लू चलने की संभावना है, जबकि पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी इस दौरान लू चलेगी। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 24 से 26 मई तक लू चलने की संभावना है, जबकि दिल्ली में 28 मई तक लू चल सकती है।
Tagsमौसम विभागभीषण गर्मीलू गर्म हवाएं चलनेआकांशा जताईMeteorological Departmentexpressed hope of severe heatheat wavesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





