दिल्ली-एनसीआर

श्रीकांत त्यागी मामले में पुलिस आयुक्त कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई शुरू, पुलिस ने बताया विदेश भागने की फिराक में था आरोपी

Admin Delhi 1
9 Aug 2022 1:51 PM GMT
श्रीकांत त्यागी मामले में पुलिस आयुक्त कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई शुरू, पुलिस ने बताया विदेश भागने की फिराक में था आरोपी
x

एनसीआर नॉएडा ब्रेकिंग न्यूज़: श्रीकांत उर्फ लंगड़ा त्यागी मामले में पुलिस आयुक्त कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के नेतृत्व में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा रही है। आलोक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीकांत त्यागी विदेश भागने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हमारी 18 टीमें लगातार श्रीकांत त्यागी को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही थी। श्रीकांत त्यागी की लोकेशन के आधार पर उसका पीछा करते रहे।

श्रीकांत को पकड़ने वाली टीम को मिला 3 लाख रुपए का इनाम: पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बताया, "इस खुलासे पर उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी ने श्रीकांत त्यागी और उसके 3 साथियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एक लाख रुपए का इनाम और उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव ने 2 लाख रुपए का इनाम मिला है। उत्तर प्रदेश के डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान नोएडा पुलिस की इस कामयाबी पर शाबाशी दी है।

Next Story