दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली नगर निगम में अतिरिक्त आयुक्तों और जोनल उपायुक्तों समेत सभी निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाला कार्यभार

Admin Delhi 1
8 Jun 2022 5:08 AM GMT
दिल्ली नगर निगम में अतिरिक्त आयुक्तों और जोनल उपायुक्तों समेत सभी निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाला कार्यभार
x

दिल्ली नगर निगम न्यूज़: नवगठित एकीकृत दिल्ली नगर निगम ने अपनी कार्य व्यवस्था को सुचारु व सुव्यवस्थित करने के लिए अतिरिक्त आयुक्तों, 12 जोन के उपायुक्तों, विभागाध्यक्षों की नियुक्ति का कार्य पूर्ण कर लिया है। सभी निगम वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यभार संभाला लिया है और अपना विभागीय कार्य शुरू कर दिया है।

निगम के अनुसार तीनों नगर निगमों के एकीकरण के उपरांत पूर्वकालिक दक्षिणी निगम के केन्द्रीय संस्थापना विभाग को नियुक्ति से संबंधित कार्यों के लिए नोडल विभाग बनाया गया है। विभाग द्वारा निगमायुक्त के आदेशानुसार 9 अतिरिक्त आयुक्तों को निगम के विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। 12 जोन के लिए उपायुक्तों की भी नियुक्ति कर दी गई है, जो क्षेत्र में नागरिकों को निगम सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य करेंगे। साथ ही मॉनिटरिंग कमेटी के लिए भी नोडल अधिकारी को अधिसूचित किया गया है। विभिन्न विभाग जैसे की अभियांत्रिकी, उद्यान, शिक्षा नगर नियोजन, डैम्स, स्वास्थ्य, पशुचिकित्सा, संपत्ति-कर ,वास्तुकला वित्तीय, कानून, आयुष, जनस्वास्थ्य, सतर्कता आदि के विभागाध्यक्षों ने भी अपना कार्यभार संभाल लिया है और अपने अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारियों को विभाग के विभिन्न कार्य आबंटित कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों में अतिरिक्त उपायुक्त, सहायक आयुक्त, प्रशासनिक अधिकारी, संयुक्त कर निर्धारक व समाहर्ता अधिकारियों की भी नियुक्ति कर दी गई है। दिल्ली नगर निगम एकीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न स्तर पर अधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्ति कर रहा है ताकि किसी भी प्रकार से कामकाज प्रभावित न हो सकें। इधर विशेष बात यह है कि इस नियुक्ति प्रक्रिया में पूर्वकालिक दक्षिणी निगम में रहे अधिकारियों को एकीकृत निगम में महत्वपूर्ण भूमिका व पद दिया गया है। चर्चा है कि पूर्व के उत्तरी व पूर्वी निगम के ज्यादातर अधिकारियों को दूसरे नंबर रखा गया है। निगमायुक्त की ओर ये पूर्व के दक्षिणी निगम अधिकारियों को तवज्जो दी गई है।

Next Story