- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली में बीते 24...
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के एक हजार से ज्यादा नए मामले, दो मरीजों की मौत
Rani Sahu
22 April 2022 10:46 PM IST

x
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामलों ने राज्य सरकार की चिंता को बढ़ा दिया है
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामलों ने राज्य सरकार की चिंता को बढ़ा दिया है। दिल्ली में आज बीते 24 घंटे में कोविड-19 के एक हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्धारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है।
स्वास्थ्य विभाग द्धारा जारी बयान के अनुसार, 'दिल्ली में बीते 24 घंटों में 1,042 नए कोरोना के केस मिले हैं। इस दौरान अस्पताल में कोरोना से पीडित 2 मरीजों की मौत हो गई है। इस वक्त राजधानी में 3,253 सक्रिय मामले हैं और सकारात्मकता दर 4.64% दर्ज की गई है। कोविड-19 से आज 757 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट गए हैं।
Delhi reports 1,042 fresh #COVID19 cases, 757 recoveries, and 2 deaths in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) April 22, 2022
Active cases 3,253
Positivity rate 4.64% pic.twitter.com/sv2jRD2bW7
Next Story





