दिल्ली-एनसीआर

हथियारों के सबसे बड़े शो में PM Modi, मेक इन इंडिया का दिखेगा दम… हर दुश्मन होगा बेदम

Rounak Dey
19 Oct 2022 12:04 PM IST
हथियारों के सबसे बड़े शो में PM Modi, मेक इन इंडिया का दिखेगा दम… हर दुश्मन होगा बेदम
x

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गांधीनगर (गुजरात) में महात्मा मंदिर सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र में डिफेंस एक्सपो 22 के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने गांधीनगर में मिशन डेफस्पेस का उद्घाटन और 52 विंग वायु सेना स्टेशन डीसा का शिलान्यास किया। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में स्वतंत्र निदेशक दीपक शिंदे ने बताया कि हमें दूसरे देशों पर अपनी सुरक्षा ज़रूरतों को लेकर निर्भर नहीं होना चाहिए क्योंकि हमने यूक्रेन युद्ध में देखा कि कैसे रूस के ऊपर निर्भरता से हमें दिक़्कतें हुई हैं। इसलिए इस एक्सपो में आत्मनिर्भरता पर जोर दिया गया है।

पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात की धरती पर सशक्त, सामर्थ्य और आत्मनिर्भर भारत के इस महोत्सव में आप सभी का हार्दिक स्वागत है। देश के प्रधानमंत्री के रूप में आपका स्वागत करना जितना गौरवपूर्ण है, उतना ही गौरवपूर्ण इस धरती के बेटे के रूप में आप सभी का स्वागत करने का गर्व है। DefExpo-2022 का ये आयोजन नए भरत की ऐसी भव्य तस्वीर खींच रहा है, जिसका संकल्प हमने अमृतकाल में लिया है। इसमें राष्ट्र का विकास भी है, राज्यों का सहभाग भी है। इसमें युवा शक्ति भी है, युवा सपने भी हैं। इसमें युवा संकल्प भी है, युवा सामर्थ्य भी है। मेक इन इंडिया आज रक्षा क्षेत्र की सक्सेस स्टोरी बन रहा है। पिछले 5 वर्षों में हमारा रक्षा निर्यात 8 गुना बढ़ा है

पीएम मोदी ने कहा कि इसमें विश्व के लिए उम्मीद भी है, मित्र देशों के लिए सहयोग के अवसर भी हैं। हमारे देश में डिफेंस एक्स्पो पहले भी होते रहे हैं, लेकिन इस बार का डिफेंस एक्स्पो अभूतपूर्व है। एक नई शुरुआत का प्रतीक भी है। ये देश का ऐसा पहला डिफेंस एक्स्पो है जिसमें केवल भारतीय कंपनियां ही भाग ले रही हैं, केवल मेड इन इंडिया रक्षा उपकरण ही हैं। 2021-2022 में भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट करीब 13,000 करोड़ रुपए हो चुका है और आने वाले समय में हमने इसे 40,000 करोड़ रुपए तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है

Next Story