दिल्ली-एनसीआर

विधानसभा में आप विधायकों ने लगाए उपराज्यपाल वीके सक्सेना चोर के नारे

Rani Sahu
29 Aug 2022 3:16 PM GMT
विधानसभा में आप विधायकों ने लगाए उपराज्यपाल वीके सक्सेना चोर के नारे
x
आप विधायक दुर्गेश पाठक ने विधानसभा में उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर खादी ग्राम उद्योग के अध्यक्ष होने के दौरान 14 सौ करोड़ रुपए का घोटाला करने का आरोप लगाया
आप विधायक दुर्गेश पाठक ने विधानसभा में उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर खादी ग्राम उद्योग के अध्यक्ष होने के दौरान 14 सौ करोड़ रुपए का घोटाला करने का आरोप लगाया। उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की। सदन में उनके संबोधन के बाद आम आदमी पार्टी के तमाम विधायकों ने विधानसभा में हंगामा करते हुए दुर्गेश पाठक के कथन का समर्थन किया। इस दौरान विधायकों ने सदन के अंदर और फिर बाहर प्रदर्शन किया। विधायकों ने हाथों में पोस्टर और बैनर ले रखे थे, जिसपर एलजी वीके सक्सेना चोर है, वीके सक्सेना को गिरफ्तार करो जैसे नारे लिखे हुए थे।
हंगामा करने सदन में आते हैं भाजपा विधायक: केजरीवाल
इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा विधायकों के रवैए की कड़ी निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक चर्चा करना नहीं चाहते, वह केवल हंगामा करने की नियत से सदन में आते हैं। इसी कारण उन्हें सदन से बाहर निकाला गया। मुख्यमंत्री ने कहा आज देश में महंगाई अपनी चरम पर है, लोगों के घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। केंद्र सरकार ने हर मामले में टैक्स लगा दिया है। इतना टैक्स कभी भी नहीं लगा था। देश आजाद होने के बाद कभी भी दूध, दही, अनाज, दाल, चावल, चीनी पर टैक्स नहीं लगा था। अंग्रेजों ने भी कभी यह टैक्स नहीं लगाए।
'भाजपा का ऑपरेशन लोटस हुआ फेल'
केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक ईमानदार हैं इसलिए एक भी विधायक नहीं बिका और भाजपा का ऑपरेशन लोटस दिल्ली में फेल हो गया। जनता को विश्वास दिलाने और उसे बताने के लिए कि हमारा एक भी विधायक नहीं बिका और भाजपा खरीदने में कामयाब नहीं हो सकी इसी कारण हम विश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं। उन्होंने कई राज्यों की सरकार गिरा दी, ये सरकारें कैसे गिरी यह एक रोचक तथ्य है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि झारखंड की सरकार गिराई जाएगी, इस कार्य में केंद्र सरकार जुटी हुई है और वह सरकार गिराने के लिए डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाकर पैसे का इंतजाम करेगी।
'किसान परेशान हैं, पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही केंद्र सरकार'
केजरीवाल ने कहा कि पिछले दिनों संसद में केंद्र सरकार ने खुद माना है कि 10,000 लाख करोड़ कर्जा पूंजीपतियों का माफ किया गया है। किसान कर्ज से परेशान हैं, वह दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं। मगर उनका कर्जा माफ नहीं किया जा रहा है। उनकी उनकी जमीन की कुर्की की जा रही है। इसी तरह छात्रों का भी कर्जा माफ नहीं किया जा रहा और कर्जा नहीं देने पर छात्रों के पिता की कृषि भूमि को गिरवी रख रहे हैं।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story