दिल्ली-एनसीआर

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के अभाव में लगातार ठंडी हवाएं राजधानी के ओर, पड़ेगी ज़बर्दस्त ठण्ड

Admin Delhi 1
28 Nov 2022 6:52 AM GMT
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के अभाव में लगातार ठंडी हवाएं राजधानी के ओर, पड़ेगी ज़बर्दस्त ठण्ड
x

दिल्ली न्यूज़: नवंबर में सुबह शाम की ठंड पिछले कई दिनों से सामान्य से अधिक है। ठंड का यह लंबा स्पैल नवंबर में चौंकाने वाला भी है। एक्सपर्ट के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बीच लंबा अंतर इसकी एक बड़ी वजह है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के अभाव में लगातार ठंडी हवाएं राजधानी आ रही हैं। इसी वजह से पिछले करीब 9 दिनों से न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री कम बना हुआ है। इसमें सुधार की कोई संभावना फिलहाल नहीं दिख रही है।

आज कैसा रहेगा मौसम: सोमवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रह सकता है। 3 दिसंबर तक तापमान में अधिक अंतर आने की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री तक दर्ज हुआ।

रविवार को ऐसा था मौसम: मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। सुबह करीब 11 बजे तक लोग गुनगुनी धूप का मजा लेते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इसके बाद तेज धूप उन्हें गर्मी का अहसास भी करवाने लगती है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 7.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा। हवा में नमी का स्तर 33 से 97 प्रतिशत तक रहा। राजधानी के सबसे ठंडे इलाकों में मयूर विहार रहा। यहां का अधिकतम तापमान महज 24.5 डिग्री रहा। इसके अलावा मंगेशपुर में अधिकतम तापमान 24.9 और पालम में 25.1 डिग्री रहा।

आगे की भविष्यवाणी भी जान लीजिए: स्काईमेट के अनुसार अभी तक नवंबर में कोई भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक हफ्ते से अधिक समय के लिए पश्चिमी हिमालय तक नहीं पहुंचा है। इसी वजह से दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत में शुष्क और ठंडी हवाएं बह रही हैं। दिसंबर के पहले हफ्ते तक पश्चिमी हिमालय के पास किसी वेस्टर्न डिस्टरबेंस की संभावना भी नहीं है। इसलिए इस दौरान उत्तर पश्चिमी शुष्क और ठंडी हवाएं चलती रहेंगी। हालांकि इनकी गति काफी कम रहेगी। दिसंबर के दूसरे हफ्ते में तापमान गिरना शुरू हो जाएगा। दिन में भी ठंडक काफी बढ़ जाएगी। मौसम में बदलाव नजर आने लगेगा। धूप हल्की पड़ने लगेगी।

Next Story