दिल्ली-एनसीआर

सोनीपत में नाबालिग लड़की को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर कई बार किया दुष्कर्म

Admin Delhi 1
19 March 2022 5:36 PM GMT
सोनीपत में नाबालिग लड़की को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर कई बार किया दुष्कर्म
x

दिल्ली सिटी क्राइम न्यूज़ अपडेट: गन्नौर में एक युवक ने नाबालिग लड़की को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा वह आरोपित लड़की को शादी का झांसा देकर कई स्थानों पर लेकर गया कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने दिल्ली के बुराड़ी थाना में जीरो एफआईआर दर्ज कराई, जिसे बड़ी थाना में भेज दिया गया। थाना बड़ी पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

दिल्ली में बुराड़ी निवासी 17 वर्षीय इस लड़की का आरोप है कि बजाना खुर्द निवासी सोमबीर उसे 8 जुलाई, 2018 में गन्नौर जीटी रोड स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिससे वह बेसुध हो गई तो सोमबीर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद भी आरोपित सोमबीर उसे शादी का झांसा देता रहा और दुष्कर्म करता रहा। थाना बड़ी पुलिस ने आरोपित सोमबीर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Story