दिल्ली-एनसीआर

सीलमपुर में सात साल की मासूम दिव्यांग बच्ची से बहला फुसलाकर दुष्कर्म, आरोपी सलाखों के पीछे

Admin Delhi 1
4 Jun 2022 6:04 AM GMT
सीलमपुर में सात साल की मासूम दिव्यांग बच्ची से बहला फुसलाकर दुष्कर्म, आरोपी सलाखों के पीछे
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: सात साल की दिव्यांग बच्ची के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। परिजनों को वारदात का उस समय पता चला जब लडक़ी के प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। मां ने पूछा तो बच्ची ने आपबीती बताई। पुलिस को कॉल कर वारदात की जानकारी दी गई। पीडि़ता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डॉक्टरों ने रेप की पुष्टि की है, लेकिन गैंगरेप से इनकार किया। पुलिस ने मामला दर्ज 45 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक सात साल की पीडि़ता परिवार के साथ सीलमपुर इलाके में रहती है। उसके परिवार में माता-पिता और एक भाई है। लडक़ी मानसिक रूप से दिव्यांग है। वह एक सरकारी स्कूल में दूसरी क्लास में पढ़ती है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार सुबह घर के बाहर खेल रही थी। काफी समय तक घर नहीं लौटी। जब परिजनों ने उसे देखा तो बाहर नहीं थी। कुछ देर बाद बच्ची रोती हुई आई, जिसके कपड़ों में खून लगा हुआ था। मां ने गौर से देखा प्राइवेट पार्ट से ब्लडिंग हो रही थी। लडक़ी ने अपने साथ पड़ोस की छत में गंदा काम होने की बात कही। मां और परिवार का एक युवक तुरंत बगल में चल रही चप्पल की फैक्ट्री की छत पर चढ़ा। परिजनों का दावा है कि वहां पर फैक्ट्री में काम करने वाले दो लडक़े छत पर खड़े थे। दोनों को नीचे लाने लगे तो दोनों भागने लगे। एक को पकड़ लिया गया, जो अर्धनग्न हालत में था, जबकि दूसरा मौका देखकर वहां से फरार हो गया। परिजनों ने तुरंत पुलिस को वारदात की जानकारी दी। लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी, जिसके बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Next Story