दिल्ली-एनसीआर

प्रशांत विहार इलाके में खुद को पुलिस वाला बताकर घर में घुसकर छात्रा से किया रेप

Admin Delhi 1
13 July 2023 5:22 AM GMT
प्रशांत विहार इलाके में खुद को पुलिस वाला बताकर घर में घुसकर छात्रा से किया रेप
x

दिल्ली: दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में साउथ कैंपस में MSc की सेकेंड ईयर की एक स्टूडेंट के साथ रेप हुआ है। हैरानी की बात तो ये है कि आरोपी ने खुद को पुलिस वाला बताकर इस रेप कांड को अंजाम दिया है। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया था। हालांकि बाद में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

लड़की को धमकाकर किया बलात्कार

दिल्ली पुलिस के मुताबिक 7-8 जुलाई की रात आरोपी 20 साल की पीड़ित लड़की के घर खुद को पुलिस वाला बताते हुए पहुंचा था। इसके बाद उसने लड़की को धमकाना शुरू किया। आरोपी ने लड़की को धमकाया कि मैंने तुम्हारा वीडियो तुम्हारे बॉयफ्रेंड के साथ बनाया है। उसके बाद आरोपी पीड़िता को घर की छत के एक किनारे पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्ता

पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी को पीड़िता पहले से नहीं जानती और ये एक ब्लाइंड केस था। जानकारी मिली है कि मामले की जांच लोकल पुलिस के साथ क्राइम की टीम भी कर रही थी। आरोपी रवि सोलंकी को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है।

लड़की और ब्वॉयफ्रेंड का बनाया था वीडियो

क्राइम ब्रांच सूत्रों के मुताबिक आरोपी रवि ने लड़की और उसके ब्वॉयफ्रेंड की आपत्तिजनक हालत में वीडियो बनाई थी। उसके बाद रवि लड़की का पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंचा था। आरोपी ने लड़की को धमाकर घर की सीढ़ियों पर ही उसका रेप किया। पीड़िता ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को पूरी घटना बताई, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।

हिस्ट्रीशीटर निकला नकली पुलिस वाला

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ने भी जांच शुरू की और सीसीटीवी और बाकी सबूतों को जुटाने के बाद क्राइम ब्रांच रवि सोलंकी तक पहुंची। जिसके बाद रवि सोलंकी की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। रवि सोलंकी कोई पुलिस वाला नहीं है, बल्कि पहले भी उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं।

Next Story