दिल्ली-एनसीआर

उस्मानपुर इलाके में बदमाशों ने लूटपाट के दौरान युवक को ब्लेड मारकर किया घायल

Admin Delhi 1
3 July 2022 10:48 AM IST
उस्मानपुर इलाके में बदमाशों ने लूटपाट के दौरान युवक को ब्लेड मारकर किया घायल
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: शौच करते समय बदमाशों ने एक युवक पर लूटपाट के दौरान ब्लेड से हमला कर दिया। मामला उस्मानपुर इलाके का है। जहां बदमाश युवक से नकदी और दो मोबाइल लूट कर फरार हो गए, बदमाशों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया। जब युवक शौच कर रहा था। बदमाश युवक का पैंट भी अपने साथ ले गए पीडि़त ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी घायल को अर्धनग्न हालत में अस्पताल ले जाया गया। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से कानपुर रूरा का रहने वाला अनिल शुक्रवार को अपने जीजा अखिलेश के यहां चौथा पुस्ता न्यू उस्मानपुर में आया था। परिवार में पत्नी अंजू और पांच माह का बेटा है। अनिल इलाके में ई रिक्शा चलाता है। शाम के समय खाना खाने के बाद वह चौथे पुस्ते पर घूमने चला गया। इसी बीच उसने एक पानी की बोतल खरीदी और वह जंगल में शौच करने गया। तभी 3 से 4 बदमाश आए और उसके साथ मारपीट करने लगे और दो मोबाइल छीन लिए। आरोपी यहीं नहीं रुके, उन्होंने पीडि़त की पैंट भी उतरवा ली। पैंट में 1200 रुपये रखे थे। विरोध करने पर बदमाशों ने ब्लेड से हमला कर दिया। आरोपी पीडि़त का पैंट भी अपने साथ ले गए। घायल को इलाज के लिए अस्पताल हो ले जाएगा। पुलिस पीडि़त के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Next Story