दिल्ली-एनसीआर

नॉएडा में पुलिस ने महिला पर छत से अश्लील फब्तियां कसने के आरोप में किया गिरफ़्तार

Admin Delhi 1
8 Jun 2022 2:43 PM GMT
नॉएडा में पुलिस ने महिला पर छत से अश्लील फब्तियां कसने के आरोप में किया गिरफ़्तार
x

दिल्ली एनसीआर न्यूज़: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा 2 क्षेत्र की निंबस पार्क व्यू सोसाइटी में बुधवार सुबह सुबह सैर के लिए निकली महिला पर छत से दो युवकों ने अश्लील फब्तियां की। आरोप है कि सुबह दोनों युवक घर की छत पर बैठकर शराब पी रहे थे। शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को धर दबोचा। थाना प्रभारी अनिल कुमार राजपूत ने बताया निम्बस पार्क व्यू सोसाइटी में रहने वाली महिला सुबह सैर कर रही थी। इसी दौरान दोनों आरोपी सुबह छत पर बैठकर शराब पी रहे थे। उसको घर के बराबर से निकलते हुए देख दोनों ने अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दी। विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज करने लगे।

महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान ऋषभ निवासी गुरुग्राम हाल पता निंबस पार्क व्यू सोसाइटी और आकाश निवासी सेक्टर अल्फा दो के रूप में हुई है।

Next Story